दिल्ली से मेरठ 55 मिनट में, 180 रफ्तार, जानें किराया टाइमटेबल, हर डिटेल!


Namo Bharat Rapid Rail: दिल्ली से मेरठ का सफर अब ट्रैफिक, जाम और घंटों की थकान से आजाद होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दिल्ली मेरठ कॉरिडोर की फुल स्ट्रेच सेवा को हरी झंडी दिखा दी है और 22 फरवरी की शाम 6 बजे से ‘नमो भारत रैपिड रेल’ आम यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। सराय काले खां से मोदीपुरम तक करीब 80 किलोमीटर की दूरी अब सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। इसके साथ ही मेरठ मेट्रो सेवा भी शुरू हो चुकी है, जो इसी इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित होगी।

यह भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है, जिसे 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है। आधुनिक तकनीक, हाई स्पीड और मेट्रो जैसी सुविधा इसे देश की सबसे एडवांस ट्रेन सेवाओं में शामिल करती है।

▶️ क्यों खास है ‘नमो भारत रैपिड रेल प्रोजेक्ट (Namo Bharat Rapid Rail Features)
करीब 82.15 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 70 किलोमीटर एलिवेटेड और लगभग 12 किलोमीटर भूमिगत ट्रैक बनाया गया है। पूरी परियोजना पर लगभग 30,274 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह सिर्फ एक ट्रेन सेवा नहीं, बल्कि दिल्ली एनसीआर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
सराय काले खां स्टेशन को मल्टी इंटीग्रेटेड ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया गया है। यहां स्मार्ट टिकट वेंडिंग मशीनें, QR कोड आधारित टिकट और भविष्य में दिल्ली अलवर तथा दिल्ली करनाल कॉरिडोर को जोड़ने के लिए छह प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं।
महिला सशक्तिकरण को भी इसमें प्राथमिकता दी गई है। संचालन में बड़ी संख्या में महिला ड्राइवर शामिल हैं। महिलाओं के लिए अलग कोच की व्यवस्था की गई है।

▶️ ट्रेन के अंदर कैसी सुविधाएं मिलेंगी (Premium Amenities)
नमो भारत ट्रेन का इंटीरियर बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक झलक देता है। ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है. प्रीमियम कोच में रीक्लाइनिंग सीट, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, अतिरिक्त लेगरूम और ब्लाइंड पर्दों की सुविधा दी गई है।

कोच के अंदर सामान रखने की पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था, मैगजीन होल्डर और फुट रेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक गेट, डिस्प्ले बोर्ड और आधुनिक निगरानी सिस्टम लगाए गए हैं।

▶️ नमो भारत ट्रेन रूट और स्टेशन की पूरी जानकारी (Delhi Meerut Route)
यह सेवा सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी। कॉरिडोर में न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, शताब्दी नगर, मेरठ साउथ, बेगमपुल और मोदीपुरम जैसे अहम स्टेशन शामिल हैं। पहले यह सेवा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सीमित थी, लेकिन अब पूरा कॉरिडोर शुरू हो गया है।

▶️ नमो भारत ट्रेन का किराया कितना होगा (Namo Bharat Ticket Price)
किराया दूरी के आधार पर तय किया गया है। स्टैंडर्ड क्लास में न्यूनतम किराया लगभग ₹20 से शुरू होकर फुल रूट पर करीब ₹150 तक जाता है। प्रीमियम क्लास में यह ₹30 से शुरू होकर लगभग ₹225 तक पहुंचता है। (हालांकि अभी फाइनल किराया में थोड़ा बदलाव हो सकता है)
सराय काले खां से मोदीपुरम तक की पूरी यात्रा के लिए लगभग ₹213 देने होंगे। छोटे रूट जैसे साहिबाबाद से दुहाई के लिए स्टैंडर्ड किराया लगभग ₹50 और प्रीमियम लगभग ₹100 है। 90 सेंटीमीटर से कम लंबाई वाले बच्चों का सफर मुफ्त रहेगा।
टिकट स्टेशन काउंटर, QR पेपर टिकट, वेंडिंग मशीन या RapidX Connect मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी मान्य होगा।

▶️ ट्रेन का टाइमटेबल (Namo Bharat Time Table)
सराय काले खां से मोदीपुरम की ओर पहली ट्रेन सुबह 6 बजे चलेगी और आखिरी ट्रेन रात 10 बजे। वहीं मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए पहली ट्रेन सुबह 6 बजकर 1 मिनट और आखिरी रात 10 बजकर 1 मिनट पर रवाना होगी।

मेरठ मेट्रो की पहली सेवा सुबह करीब 6 बजे और आखिरी रात 10 बजे के आसपास उपलब्ध रहेगी। अलग अलग स्टेशनों से पहली और आखिरी ट्रेन के समय तय कर दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को इंतजार न करना पड़े।

▶️ नमो भारत ट्रेन. मोदीपुरम से सराय काले खां (डाउन लाइन)
मोदीपुरम – पहली ट्रेन 06:01 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:01 रात
बेगमपुल – पहली ट्रेन 06:07 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:07 रात
शताब्दी नगर – पहली ट्रेन 06:14 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:14 रात
मेरठ सदर – पहली ट्रेन 05:57 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:20 रात
मोदी नगर उत्तर – पहली ट्रेन 06:02 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:25 रात
मोदी नगर दक्षिण – पहली ट्रेन 06:06 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:29 रात
मुराद नगर – पहली ट्रेन 06:11 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:33 रात
दुहाई – पहली ट्रेन 05:57 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:38 रात
गुलधर – पहली ट्रेन 06:00 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:41 रात
साहिबाबाद – पहली ट्रेन 06:04 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:45 रात
आनंद विहार – पहली ट्रेन 06:08 सुबह. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आखिरी ट्रेन 10:49 रात
तिलक नगर – पहली ट्रेन 06:13 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:54 रात
न्यू अशोक नगर – पहली ट्रेन 06:18 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:59 रात
▶️ नमो भारत ट्रेन. सराय काले खां से मोदीपुरम (अप लाइन)
सराय काले खां – पहली ट्रेन 06:00 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:00 रात
न्यू अशोक नगर – पहली ट्रेन 06:05 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:05 रात
आनंद विहार – पहली ट्रेन 06:11 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:11 रात
साहिबाबाद – पहली ट्रेन 06:16 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:16 रात
गाजियाबाद – पहली ट्रेन 06:10 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:21 रात
गुलधर – पहली ट्रेन 06:14 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:25 रात
दुहाई – पहली ट्रेन 05:50 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:29 रात
मुरादनगर – पहली ट्रेन 05:54 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:33 रात
मोदीनगर सदर – पहली ट्रेन 05:59 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:38 रात
मोदीनगर उत्तर – पहली ट्रेन 06:03 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:42 रात
शताब्दी नगर – पहली ट्रेन 06:05 सुबह. आखिरी ट्रेन 10:52 रात

Leave a Reply