
Team India win ACC Womens Asia Cup Rising Stars 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के बीच ही आज राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 (Rising Stars Asia Cup 2026) का फाइनल मुकाबला आज भारतीय महिला ए टीम और बांग्लादेश की महिला ए टीम के बीच हुआ, जहां भारतीय टीम (Team India) ने एकतरफा मुकाबले में बांग्लादेश को शिकस्त देकर ख़िताब अपने नाम किया.
भारतीय महिला टीम ने राधा यादव (Radha Yadav) की कप्तानी में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए, जिसे टीम इंडिया (Team India) ने 46 रनों से अपने नाम किया और ख़िताब पर कब्जा कर लिया है.
भारतीय महिला टीम ने बनाए 134 रन
भारतीय महिला टीम की कप्तान राधा यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय ओपनर बल्लेबाज नंदिनी कश्यप सिर्फ 8 और वृंदा दिनेश 19 रन बनाकर आउट हुईं. उसके बाद नंबर 3 और 4 भी कुछ खास नही कर सका. नंबर 3 पर अनुष्का शर्मा ने 8 और नंबर 4 पर मीनू मनी खाता भी नही खोल सकीं.
इसके बाद नंबर 5 की बल्लेबाज तेजल और कप्तान राधा यादव ने भारतीय पारी को संभाला. तेजल ने जहां 34 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा और अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के जड़े, वहीं राधा यादव ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए. इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए.
बांग्लादेश की टीम मात्र 88 रनों पर हुई आलआउट, Team India ने जीता ख़िताब
बांग्लादेश की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम की ओपनर बल्लेबाज शमा तंजीम सिर्फ 3 रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना 10 और सरमीन सुल्ताना 18 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद सादिया अख्तर 10 और कप्तान फातिमा खातून 14 रन बनाने में सफल रहीं.
इनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छु सका, ऐसे में पूरी बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवरों में 88 रनों पर आलआउट हो गई, भारतीय टीम (Team India) ने इस मैच को 46 रनों से जीता.
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।





