शादी के 17वें दिन खुली दुल्हन कीˈ पोल! पेट दर्द हुआ तो पति ले गया डॉक्टर के पास, रिपोर्ट देख उड़े होश!

amroha news bride turned out to be pregnant just 17 days after wedding

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ एक युवक की नई-नवेली शादी उस वक्त मातम और गुस्से में बदल गई, जब शादी के महज 17 दिन बाद ही उसकी पत्नी गर्भवती (Pregnant) पाई गई। पति का आरोप है कि….

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ एक युवक की नई-नवेली शादी उस वक्त मातम और गुस्से में बदल गई, जब शादी के महज 17 दिन बाद ही उसकी पत्नी गर्भवती (Pregnant) पाई गई। पति का आरोप है कि उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है और ससुराल पक्ष ने सच्चाई छिपाकर यह शादी कराई।

धूमधाम से हुई थी शादी, विदा होकर आई थी दुल्हन
जानकारी के अनुसार, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी बीती 28 जनवरी 2026 को संभल जिले की एक युवती के साथ हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से सारी रस्में पूरी हुईं, दान-दहेज का लेन-देन हुआ और दुल्हन बड़े अरमानों के साथ अपने ससुराल आई।

पेट दर्द ने खोला ‘राज’
शादी के कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन एक हफ्ते बाद ही दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत शुरू कर दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसने अपनी तबीयत का हवाला देकर पति से दूरी बनानी शुरू कर दी। जब दर्द कम नहीं हुआ, तो 13 फरवरी को पति उसे लेकर एक निजी डॉक्टर के पास पहुँचा। डॉक्टर ने बेहतर जांच के लिए अल्ट्रासाउंड की सलाह दी।

17 दिन की शादी और 11 हफ्ते की प्रेग्नेंसी!
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट जैसे ही सामने आई, पति और उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि दुल्हन 11 हफ्ते और एक दिन की गर्भवती है। जबकि शादी को हुए अभी सिर्फ 17 दिन ही हुए थे। पति का आरोप है कि युवती का शादी से पहले किसी और से संबंध था और ससुराल वालों ने जालसाजी कर उसे अंधेरे में रखा।

मायके छोड़ी पत्नी, अब पुलिस करेगी इंसाफ
सच सामने आने के बाद पति ने दुल्हन को उसके मायके वापस छोड़ दिया है और पूरे मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली में दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply