
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team India) के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. भारतीय टीम को सुपर 8 के अपने पहले मैच के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, टीम इंडिया को अपने पहले ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. भारती टीम को साउथ अफ्रीका (IND vs SA) ने 76 रनों से हराया है.
भारत के हार की वजह खराब कप्तानी और खराब टीम चयन रहा, लेकिन अब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस मैच से पहले अपने टीम के खराब प्रदर्शन पर बात की है और हार पर बहाना बनाते नजर आए हैं.
Suryakumar Yadav ने इन्हें बताया भारत के शर्मनाक हार का जिम्मेदार
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि
“शुरुआत में हम खेल में बने रहे. शुरुआत में हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. 7 से 15 ओवर तक उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की. गेंदबाजी अच्छी रही लेकिन बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी. कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है कि आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते लेकिन हार सकते हैं. हमें जिस तरह की साझेदारियों की जरूरत थी, वैसी नहीं बन पाईं. खेल का हिस्सा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हम इससे सीखेंगे. संभलकर खेलेंगे और वापसी करेंगे.”
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारत के शर्मनाक हार का जिम्मा भारतीय बल्लेबाजों को ठहराया है. भारतीय टीम के इस हार के बाद टीम में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं.
कैसा रहा मैच का हाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने अर्द्धशतक लगाया. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स ने तूफानी पारी खेली.
इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो टीम की बल्लेबाजी ने बेहद निराश किया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे, सिर्फ शिवम दुबे (Shivam Dube) ही एकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 42 रनों की पारी खेली.





