पत्नी गई थी शादी में, पीछे से डेंटल टेक्नीशियन ने दे दी जान… रहस्य बना कानपुर का सुसाइड केस!

पत्नी गई थी शादी में, पीछे से डेंटल टेक्नीशियन ने दे दी जान… रहस्य बना कानपुर का सुसाइड केस

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां लवकुश पुरम में रहने वाले 36 वर्षीय डेंटल टेक्नीशियन मधुकर रंजन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय उनकी पत्नी एक वैवाहिक समारोह में गई हुई थीं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। रविवार रात जब वह घर लौटीं, तब इस अनहोनी का पता चला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

मृतक मधुकर रंजन की पत्नी निशा के अनुसार, शनिवार को रिश्तेदारी में एक शादी थी. निशा ने अपने पति से साथ चलने का आग्रह किया था, लेकिन मधुकर ने दुकान बंद करने के बाद रात में आने की बात कही और पत्नी को अकेले भेज दिया. रात में जब निशा ने फोन किया, तो मधुकर ने शादी में आने से मना कर दिया.

दरवाजा न खुलने पर हुआ शक

रविवार दोपहर जब निशा ने पति को फोन किया और उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. रविवार देर रात जब वह घर पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों की मदद ली गई. पड़ोसी छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए, जहां मधुकर का शव फंदे से लटकता मिला.

सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, परिजनों ने किसी पर भी कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है, लेकिन वे खुद हैरान हैं कि मिलनसार स्वभाव के मधुकर आखिर किस तनाव में थे.

परिवार और मोहल्ले में मातम

मधुकर की 10 वर्षीय बेटी इंदु, जो नवोदय विद्यालय में पढ़ती है, उसका रो-रोकर बुरा हाल है. पिता की अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है. मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण हर कोई इस बात से अचंभित है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया.

Leave a Reply