सास-दामाद की कहानी हुई पुरानी, अलीगढ़ में अब बेटे की शादी से पहले 16 साल छोटे भांजे संग भागी मामी… पति का छलका दर्द!

सास-दामाद की कहानी हुई पुरानी, अलीगढ़ में अब बेटे की शादी से पहले 16 साल छोटे भांजे संग भागी मामी… पति का छलका दर्द

अलीगढ़ का सास-दामाद केस तो आप सभी को याद ही होगा. यहां बेटी के होने वाले दूल्हे संग ही सास फरार हो गई थी. मगर अब ये केस पुराना हो गया. है. अलीगढ़ में फिर से एक बार ऐसा ही मिलता-जुलता मामला सामने आया है. यहां पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर में एक 3 बच्चों की मां अपने ही सगे भांजे के साथ फरार हो गई. मामला तब और पेचीदा हो गया जब पता चला कि अगले महीने ही घर में बेटे की शादी होने वाली है और मां उसी शादी के लिए रखे गहने और नगदी लेकर प्रेमी भांजे संग भाग निकली.

पीड़ित पति के मुताबिक, उनके बड़े बेटे की शादी आगामी 6 मार्च 2026 को तय है. घर में खुशियों का माहौल था और शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. लेकिन 25 जनवरी को पत्नी अपने मायके जाने की बात कहकर निकली और फिर वापस नहीं लौटी. बाद में पता चला कि वह अपने से 16 साल छोटे भांजे विक्रम के साथ फरार हो गई है. पति का आरोप है कि विक्रम ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया और लूट की नीयत से उसे अपने साथ ले गया.

लाखों के गहने और एक लाख कैश साफ

महिला अपने साथ घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के भारी आभूषण भी ले गई है. इनमें मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और पायजेब शामिल हैं. ये सभी चीजें बेटे की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर जमा की गई थीं. अब पति के सामने संकट यह है कि गहने और पैसे न होने के कारण बेटे की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है.

एसएसपी ऑफिस पहुंचा बेबस पति

इस मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर भांजे विक्रम समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। घटना को करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला को बरामद नहीं कर पाई है. हारकर पीड़ित पति अलीगढ़ के एसएसपी नीरज जादोन के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई. पति ने रोते हुए कहाृ साहब! पत्नी को बरामद करा दो, वरना बेटे की शादी रुक जाएगी. पूरा परिवार समाज में शर्मिंदा हो रहा है.

भांजा है 16 साल छोटा, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि आरोपी भांजा विक्रम अपनी मामी से उम्र में करीब 16 साल छोटा है. पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग और साजिश के एंगल से देख रही है. 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है.

Leave a Reply