वायरल हुआ ‘नो बॉल वाला कांड’ तो बदल गए मोहम्मद आमिर के तेवर, अचानक अभिषेक शर्मा की करने लगे तारीफ!


Mohammad Amir Video On Team India: पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. रविवार को जब सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को बुरी तरह हराया तो आमिर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो लाइव शो में टीम इंडिया का मजाक उड़ाते दिखे. इससे पहले आमिर ने ये भविष्यवाणी की थी कि भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. पाकिस्तान के पूर्व पेसर ने अभिषेक शर्मा की बैटिंग स्टाइल पर भी सवाल खड़ा किया था, लेकिन अब अचानक उनके तेवर बदल गए हैं.

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी शो ‘हारना मना है’ में बातचीत करते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा की बैटिंग टेक्निक सही नहीं है. उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को ‘स्लॉगर’ तक कह दिया, जिसके कारण सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इस बीच आमिर का एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सरेआम मैच फिक्सिंग कर ना सिर्फ पाकिस्तान को बदनाम किया, बल्कि क्रिकेट जैसे ‘जेंटलमैन गेम’ पर काला धब्बा लगाया था.

वायरल हुआ मोहम्मद आमिर का ‘नो बॉल कांड’
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपके पुराने किस्से भी पलभर में ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है. मोहम्मद आमिर के साथ भी यही हो रहा है. अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया पर बड़बोलापन उनपर भारी पड़ रहा है. साल 2010 में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने मैच फिक्सिंग जैसा घिनौना पाप किया था और जानबूझकर कई नो बॉल डाले थे, जिसका क्लिप अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है.

मोहम्मद आमिर ने अभिषेक को कहा दिलेर क्रिकेटर
एक सप्ताह पहले अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ कहने वाले मोहम्मद आमिर के सुर अब बदल गए हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद उन्होंने लाइव शो में अभिषेक की तारीफ की और उन्हें एक दिलेर क्रिकेटर बताया. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा कि तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बावजूद अभिषेक दबाव में नहीं दिख रहे थे और उन्होंने विस्फोटक रवैया अपनाया, जो वाकई में तारीफ योग्य है. उन्होंने आगे कहा, ”एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर अभिषेक शर्मा को मेरी सलाह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपकी तकनीक की पोल खुल जाती है. आपको धैर्य रखना होगा और गेंद के अनुसार खेलना होगा.”

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक शर्मा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में आखिरकार खाता खोला. हालांकि, वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम 111 रनों पर ढेर हो गई और साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से मुकाबला जीत लिया. सुपर-8 में भारत का अगला मैच गुरुवार, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा. इसके बाद सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया कोलकाता में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी.

Leave a Reply