दो नाबालिगों की नादानी: इंस्टा पर प्यार, फिर शादी; 10 माह बाद किशोर ने लगाई फांसी; किशोरी ने मरते देखा!

दो नाबालिगों की नादानी: इंस्टा पर प्यार, फिर शादी; 10 माह बाद किशोर ने लगाई फांसी; किशोरी ने मरते देखा!

कौलापुर: यूपी के भदोही स्थित गोपीगंज कोतवाली के धनापुर दक्षिणी कन्नौजिया बस्ती में रविवार की रात एक हाईस्कूल के 15 वर्षीय छात्र ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। उसने 10 माह पहले ही इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद वाराणसी की एक छात्रा के साथ शादी की थी। रविवार की रात दोनों की वीडियो कॉलिंग बात हो रही थी। जिसमें कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद छात्र साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया।

धनापुर दक्षिणी कन्नौजिया बस्ती निवासी रमेश कन्नौजिया का 15 वर्षीय पुत्र हाईस्कूल का छात्र था। बताया जा रहा है कि 10 माह पूर्व वाराणसी जनपद के एक गांव निवासी एक किशोरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना शादी कर ली थी। इसके बाद किशोरी जंगीगंज के पास बड़गांव स्थित एक मकान में किराए रहती थी। छात्र हर दिन स्कूल के बहाने उससे मिलने जाता था।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी और किसी बात को लेकर युवक नाराज हो गया और रात में ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के चाचा अमित कन्नौजिया ने बताया कि रात में लड़के की मां का फोन आया कि बेटा फांसी लगाने की बात कर रहा है। जिसके बाद वे लोग कमरे की तरफ पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो छात्र मृत अवस्था में लटका मिला।

छात्र की मौत के बाद परिजनों ने बताया कि उसकी मौत ह्रदयगति रुकने से हुई है। इस बीच किशोरी उसके घर पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। किशोरी के अनुसार उसने 10 माह पहले ही शादी की दी। जिसके बाद वह जंगीगंज में किराए पर रहती थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। छात्र हर दिन सुबह स्कूल के समय आता था और शाम को चला जाता था। दोनों की दोस्ती इंस्ट्राग्राम से हुई थी। किशोरी के अनुसार रविवार की रात छात्र से उससे बातचीत हो रही थी। इस बीच जब वह पानी पीने के लिए उठी और लौटी तो देखा कि वो लटका हुआ था। उसे केवल उसका पैर हिलते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद उसने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। उसने किसी तरह के विवाद से इनकार किया।

मृतक छात्र घर पर अपने चाचा-चाची के साथ रहता था। उसके माता-पिता और बहन मुंबई रहते हैं। बताया जा रहा है कि हर माह उसके माता-पिता उसके खर्चे के लिए जो पैसे भेजते थे। उसी पैसे को वह हर माह 2500 रुपये किराए के रूप में देता था। बीते 10 माह से वह जंगीगंज में किराए का कमरा लिया था। मकान मालिक के अनुसार दोनों ने अपने आपको को भाई-बहन बताया था। कहा था कि वे वहां रहकर पढ़ाई करने के साथ तैयारी करते हैं।

किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के हर एक पहलुओं की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर की जाएगी। – शैलेश राय, प्रभारी निरीक्षक, गोपीगंज।

Leave a Reply