
राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल में होंडा सिटी कार के अंदर ड्राइवर की लाश मिली. लाश बेसमेंट के पार्किंग एरिया में मिली है. इससे वहां हड़कंप मच गया. वारदात सोमवार देर रात की है.
मयूर विहार थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ड्राइवर ने आत्महत्या की है या कार के अंदर दम घुटने से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा.
बताया जा रहा है कि मॉल के अंदर एचडीएफसी लाइफ का दफ्तर है. दफ्तर में काम करने वाले गौरव की ये गाड़ी थी. गौरव ने कार चलाने के लिए ड्राइवर को ऑनलाइन बुक किया था. उसी ड्राइवर की लाश गाड़ी के अंदर मिली है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस ने बताया- बेसमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जांच की जा रही है कि क्या ड्राइवर ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या की गई है या फिर कार के शीशे बंद होने की वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई है. फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है.
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।


