
Life Management of Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में हम सभी जानते हैं। वे भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उनकी बताई हुई नीतियां आज भी हमारे लिए बहुत काम की हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक नीति शास्त्र में लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी अनेक बातें बताई है।
इन बातों को समझकर बहुत सारी परेशानियों से बचा जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि पुरुषों को 4 तरह की महिलाओं से हमेशा बचकर रहना चाहिए क्योंकि ये न तो चैन से जीने देती हैं और न मरने। जानें इन 4 तरह की महिलाओं के बारे में…
लालची महिलाओं से दोस्ती न करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार, पुरुषों को लालची महिलाओं से दोस्ती करने से बचना चाहिए क्योंकि इनका मुख्य आकर्षण पैसा होता है व्यक्ति नहीं। जैसे ही व्यक्ति के पास पैसा खत्म होता है, उनके प्रति इनका भाव भी अचानक बदल जाता है। ऐसी महिलाएं धन के लालच में किसी का भी अहित यानी बुरा कर सकती हैं।
गुस्सैल महिलाओं से दूर रहें
अगर किसी महिला का स्वभाव गुस्सैल है तो उससे भी पुरुषों को दूर रहना चाहिए। ऐसी महिला के साथ रहना नरक में रहने जैसा होता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जब इन्हें गुस्सा आता है तो किसी के भी सामने कुछ भी कर बैठती हैं। ऐसी स्थिति में पुरुष के आत्म सम्मान को तो ठेस लगती ही है साथ ही समाज में भी इन्हें मजाक का पात्र माना जाता है।
शक करने वाली महिलाओं से संबंध न रखें
अगर आपका संबंध किसी ऐसी महिला से है जो बात-बात पर आप पर शक करती है तो उससे तुरंत ब्रेकअप कर लें। इसी में आपकी भलाई है। ऐसी महिला के साथ रहना किसी जेल में रहने जैसा है जो आपको कभी चैन की सांस नहीं लेने देती। ऐसी महिलाएं आप पर पूरी तरह के अधिकार जमाकर रखना चाहती हैं जो ठीक नहीं है।
ज्यादा खर्च करने वाली महिलाओं से बचकर रहें
जो महिलाओं आवश्यकता से अधिक खर्च करती हैं, उनसे भी बचकर रहना चाहिए। ऐसी महिलाओं के साथ आप जितना समय बिताएंगे, आपका उतना ही नुकसान होगा। ऐसी महिलाएं कल के बारे में नहीं सोचती और जो कुछ है आज पर ही खर्च करना चाहती हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं से जितना दूर रहें, उतना अच्छा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


