
नई दिल्ली। मंगलवार का दिन शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए ‘अमंगलमय’ साबित हो रहा है. गिरावट के साथ ओपन हुआ मार्केट देखते ही देखते क्रैश (Stock Market Crash) हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स तो खुलने के बाद इस तरह से फिसलता चला गया कि दोपहर 2 बजे के आसपास 1350 अंक से ज्यादा टूट गया. वहीं निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया और निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये झटके में स्वाहा करा दिए.
शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कमोडिटी मार्केट में भी जोरदार उठा-पटक देखने को मिल रही है. जहां एक ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव अचानक तेजी से फिसला (Gold Rate Fall) है, तो वहीं चांदी की वायदा कीमत कभी गिरावट के साथ रेड जोन में, तो कभी छलांग लगाते हुए ग्रीन जोन में कारोबार करती नजर आ रही है.
देखते ही देखते सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश
सबसे पहले बात करते हैं शेयर बाजार में आए भूचाल के बारे में, तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद 83,294 की तुलना में गिरावट लेकर 83,052 के लेवल पर ओपन हुआ था. रेड जोन में ओपनिंग करने के बाद इसमें गिरावट तेज होती चली गई और खबर लिखे जाने तक ये बीएसई इंडेक्स 1360 अंक की तगड़ी गिरावट लेकर 81,934 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.
उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी50 भी बुरी तरह टूटा. ये इंडेक्स बीते कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ 25,713 के लेवल पर बंद हुआ था और मंगलवार को इसकी शुरुआत गिरावट के साथ 25,641 पर हुई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद Nifty भी फिसलता हुआ 326 अंक टूटकर 25,387 के स्तर पर आ गया.
सोने भी अचानक हुआ इतना सस्ता
शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही कमोडिटी मार्केट में भी हलचल देखने को मिली है. बीते कारोबारी दिन तक जो Gold-Silver तूफानी तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे, उनकी चाल भी बदली-बदली नजर आई. बात करें, Gold Rate की तो एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला गोल्ड रेट सोमवार को 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और मंगलवार को ये 1,60,295 रुपये तक टूट गया. यानी सोना 2303 रुपये सस्ता हो गया है. इस गिरावट के साथ ही 10 Gram 24 Karat Gold अब अपने हाई लेवल से 32,801 रुपये सस्ता मिल रहा है.
सिल्वर प्राइस में भी उतार-चढ़ाव जारी
Gold Rate के बाद बात चांदी के भाव की करें, तो MCX Silver Price में शुरुआत के बाद से ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price ग्रीन जोन में खुला था और फिर अचानक ये कीमती धातु अपने पिछले बंद से 2100 रुपये से ज्यादा फिसल गई, लेकिन कुछ देर गिरावट में कारोबार करने के बाद ये उछाल के साथ ग्रीन जोन में आ गई. खबर लिखे जाने तक Silver Price 1300 रुपये चढ़कर कारोबार कर रहा था, लेकिन अपने हाई लेवल 4,20,048 रुपये प्रति किलो की तुलना में ये अभी भी करीब 1.56 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है.





