‘उनका तरीका जैसा भी हो हम निपट लेंगे’ जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स ने भारत को दी ‘गंभीर’ चुनौती

‘उनका तरीका जैसा भी हो हम निपट लेंगे’ जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स ने भारत को दी ‘गंभीर’ चुनौती

Justin Sammons:आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) का अब सुपर 8 से ही बाहर होने के कगार पर है. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) से एकतरफा मुकाबला हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) नंबर 1 और साउथ अफ्रीका की टीम नंबर 2 पर है. वेस्टइंडीज की टीम ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से शिकस्त दी है.

जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स (Justin Sammons) ने वेस्टइंडीज के सामने मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को खुली चुनौती दी है और साफ किया है कि उनकी टीम ने जो भी गलतियां वेस्टइंडीज के सामने किया था वो भारत के सामने नही करेंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

जस्टिन सैमन्स ने भारत को दी खुली चुनौती

वेस्टइंडीज की टीम को ने जिम्बाब्वे को पहले मैच में 107 रनों से शिकस्त दी है. जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत की वजह से वेस्टइंडीज का नेट रनरेट +5.350 बढ़ गया है, वहीं जिम्बाब्वे का नेट रनरेट इतना ही निगेटिव में चला गया है. अब जिम्बाब्वे के कोच ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि वो टीम इंडिया के खिलाफ इस नेट रनरेट की भरपाई करने वाले हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सैमन्स (Justin Sammons) ने कहा कि

‘‘हम जानते हैं कि भारत किस तरह से खेलेगा और उनका तरीका भी वैसा ही होगा जैसा कि वेस्टइंडीज ने अपना, वे (भारत) कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.‘‘

जस्टिन सैमन्स ने आगे कहा कि

‘‘इससे हमें अच्छी सीख मिलेगी. हम दबाव से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत रहते हैं और कैसे तुरंत सोच-समझकर काम करते हैं। हम कैसे बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कैसे बल्लेबाजों की लय को बिगाड़ते हैं.”

जिम्बाब्वे के कोच Justin Sammons ने कहा भारत के सामने नही दोहराएंगे ये गलती

जस्टिन सैमन्स (Justin Sammons) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई को लेकर विपक्षी टीम ने जो पूर्व अनुमान लगाए वह सही साबित हुए और भारत के खिलाफ इस तरह की गलती से बचना होगा.

उन्होंने कहा

‘‘हम इस मामले में थोड़ा और समझदारी से काम ले सकते हैं. चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा और शायद इस लिहाज से वहां हमें थोड़ी ज्यादा आसानी होगी.”

Leave a Reply