अभी अभीः अफगान का पाकिस्तान पर भीषण हमला, चारों ओर आग ही आग-दर्जनों चौकियां तबाह!


काबुल: अफगानिस्तान की सेना ने बॉर्डर (डूरंड लाइन) पर पाकिस्तानी आर्मी की चौकियों पर हमला किया है। इसके बाद सीमा पर कई जगहों पर दोनों ओर से फायरिंग और झड़प की खबर है। इसमें कई चौकियों के तबाह होने और कई मौतें होने का दावा किया जा रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अफगान सेना की ओर ये यह जवाबी कार्रवाई पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों के दो दिन बाद की गई है। पाकिस्तान सेना ने रविवार तड़के बमबारी की थी, जिसके बाद अफगानिस्तान ने हमले का कड़ा जवाब देने की बात कही थी।

हुर्रियत रोडियो के मुताबिक, नंगरहार में लोकल सोर्स से मिली रिपोर्ट से पता चलता है कि अफगान सेना ने प्रांत के नाजियान और डरबाबा जिलों में डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी मिलिट्री की जगहों पर हमले किए हैं। इस दौरान पाकिस्तानी आर्मी की कई चौकियां तबाह कर दी गईं। अभी तक अफगान तालिबान ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पाकिस्तान के हवाई हमले से बढ़ा तनाव
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इस हालिया तनाव की वजह पाक आर्मी का रविवार तड़के किया गया हवाई हमला है। पाकिस्तान की सेना ने रविवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने टीटीपी जैसे संगठनों के ठिकानों पर बमबारी का दावा किया, जिन्हें वह पाक के अंदर कई हमलों के लिए जिम्मेदार मानता है।

अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों हमला किया है। इस हमले में कई बच्चे और औरतें मारी गई हैं। अफगानिस्तान ने रविवार के हमले पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा था कि वह इसका जवाब देने का अधिकार रखता है। इसके दो दिन बाद मंगलवार शाम को बॉर्डर पर अफगान सेना ने पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव
पाकिस्तान की सरकार और सेना बार-बार ये कह रही है कि अफगानिस्तान में पनाह पा रहे आतंकी उसकी जमीन पर हमले कर रहे हैं। इसी का हवाला देते हुए पिछले साल अक्टूबर में दोनों पक्षों में तनाव इतना बढ़ा था कि बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात बन गए थे। दोनों ओर से जानमाल के नुकसान के बाद अरब देशों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों ने सीजफायर पर सहमति जताई थी.

Leave a Reply