मोदी सरकार के फैसले से किसानों की बल्ले-बल्ले; रेलवे को ₹9000 करोड़ का तोहफा!


Modi Govt on New Rail Project: प्रधानमंत्री ऑफिस के नए दफ्तर ‘सेवा तीर्थ’ में आज पहली कैबिनेट मीटिंग हुई. इस बैठक में रेलवे ,किसानों, मेट्रो लाइन जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए 12,236 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई. कैबिनेट मीटिंग में श्रीनगर एयरपोर्ट के मेकओवर के लिए 1,667 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. रेलवे नेटवर्क के विस्तार के लिए 9,072 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना को मंजूरी मिली है.

कैबिनेट मीटिंग में रेलवे को क्या-क्या मिला ?
केंद्रीय कैबिनेट ने 9,072 करोड़ रुपए की मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी हैं, जिससे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड को फायदा होगा. भारतीय रेलवे के नेटवर्क में 307 किलोमीटर का विस्तार होगा. इन रेल लाइनों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, माल ढुलाई में आसानी होगी.

किन रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

1. गोंदिया-जबलपुर डबल लाइन: 5,236 करोड़ रुपये की लागत से 231 किमी की रेल लाइन तैयार होगी.
2. पुनारख-किउल तीसरी-चौथी लाइन: 2,268 करोड़ रुपये की लागत से 50 किमी की रेल लाइन तैयार होगी.
3. गम्हरिया-चांडिल रेल लाइन: 1,168 करोड़ रुपये की लागत से 26 किमी की रेल लाइन तैयार होगी.

श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए
कश्मीर में पर्यटन, उद्योग, कारोबार को बढ़ावा देने और आवाजाही को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 1,667 करोड़ रुपये के खर्च से श्रीनगर एयरपोर्ट के मेकओवर को मंजूरी दी है. इससे जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. कश्मीर में कारोबार और पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलेगी. इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में अहमदाबाद के मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज 2B के विस्तार को हरी झंडी दिखाई गई है. केंद्र सरकार ने 1,067 करोड़ रुपये के लागत से 3.33 किमी लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है.

कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए तोहफा
सरकार ने किसानों को तोहफा देते हुए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दे दी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जूट किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कच्चे जूट (टीडी-3 ग्रेड) का MSP 275 प्रति क्विंटल बढ़ाकर 5,925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. इस फैसले से किसानों की आय बढ़ेगी.

Leave a Reply