कानपुर में वर्दी हुई शर्मसार! गश्त पर निकले सिपाही ने ट्रांसजेंडर को किया किस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

कानपुर के पॉश इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आनंदेश्वर मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने गश्त के दौरान मर्यादा की सीमा पार कर दी। रील बना रहे एक ट्रांसजेंडर के साथ उसकी नजदीकी कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि रविवार को महाशिवरात्रि के भंडारे के चलते इलाके में भारी भीड़ थी। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक ट्रांसजेंडर फिल्मी गाने पर रील शूट कर रहा था। तभी गुजर रहे एक सिपाही ने अचानक कैमरे के सामने आकर पहले उसके कंधे पर हाथ रखा और फिर गाल पर किस कर लिया। पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। विभाग की किरकिरी बढ़ती देख संबंधित कॉन्स्टेबल घबरा गया। उसने वीडियो हटाने की अपील करते हुए कमेंट में लिखा कि इस क्लिप की वजह से उसकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है और इसे डिलीट कर दिया जाए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मामला बढ़ता देख उसने अपनी सोशल मीडिया आईडी भी हटा दी।

इधर पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा सिपाही ग्वालटोली थाने में तैनात नहीं है। आशंका है कि वह किसी अन्य स्थान से सुरक्षा ड्यूटी पर भेजा गया था। फिलहाल पुलिस वीडियो के समय और लोकेशन की तकनीकी जांच कर रही है। पुष्टि होने के बाद संबंधित सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Reply