
महिला के अनुसार वह डिप्रेशन की दवा खाती है, जिससे हल्का सा नशा होता है। उसी का फायदा उठाते हुए नौकर ने उसके साथ रेप किया। महिला के अनुसार बीती 13 फरवरी को जब उसने वह दवा नहीं खाई थी तभी नौकर ने एक बार फिर हरकत की। इस बार वह बेसुध नहीं थीं। नौकर की इस हरकत से वह हैरान रह गईं।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के पलिया से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां एक महिला से उसका घरेलू नौकर बार-बार रेप करता रहा। महिला, डिप्रेशन की शिकार थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह जब भी दवा खानी बेसुध हो जाती थी। दवा के असर से मालकिन के बेसुध हो जाने के बाद वह उसके साथ रेप करता था। एक दिन महिला ने कम असर की दवा खाई तो नौकर की करतूत सामने आ गई। नौकर की हकीकत सामने आने के बाद महिला और उसके पति के होश उड़ गए। सोमवार को पति-पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को पति के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसके पति दुकान चलाते हैं। वह सुबह अपनी दुकान पर चले जाते हैं। उनकी दुकान पर काम करने वाला नौकर अक्सर घर पर भी दुकान के अलावा अन्य काम में मदद करने आता था।
महिला के अनुसार वह डिप्रेशन की दवा खाती है, जिससे हल्का सा नशा होता है। उसी का फायदा उठाते हुए नौकर ने उसके साथ रेप किया। महिला के अनुसार बीती 13 फरवरी को जब उसने वह दवा नहीं खाई थी तभी नौकर ने एक बार फिर हरकत की। इस बार महिला बेसुध नहीं हुई थी। नौकर की इस हरकत से वह हैरान रह गई। उसने तत्काल इसका विरोध किया। महिला के विरोध पर नौकर खुलकर धमकाने लगा। उसने कहा कि किसी को इस बारे में बताया तो पति को जान से मार डालेगा।
नौकर का असली चेहरा देख महिला डर गई। वह उस समय चुप हो गई। इसके बाद उसने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। पति को इस बारे में पता चला तो वह हैरानी और गुस्से से भर गए। उन्होंने पत्नी को साथ लिया और सीधे थाने जा पहुंचे। थाने पहुंचकर पति-पत्नी ने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला के साथ रेप के आरोप में केस दर्ज करने के बाद आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी नौकर से लंबी पूछताछ की गई। इस बारे में इंस्पेक्टर पलिया पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने घरेलू नौकर आयुष उर्फ आशू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।


