दिल्ली में एक ने ही बिछा दी 4 लोगों की लाशें, देखकर दहला मौहल्ला, पुलिस भी…!


नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। चंदन पार्क स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास गली नंबर-3, मकान संख्या 84/E में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को मकान के भूतल पर स्थित एक कमरे में चारों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी की हत्या किसी तेजधार हथियार से गला काटकर की गई है।

क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। जांच में मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है। वह पति मुंचन केवट और सात, पांच व तीन वर्षीय 3 बेटियों के साथ रहती थी। परिवार मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला था। पति मुंचन केवट आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता है।

पुलिस के मुताबिक, मुंचन केवट मंगलवार सुबह से ही लापता है और उसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने घर के अंदर शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Leave a Reply