पहले मारी गोली…फिर आरी से काटे हाथ पैर! सगे बेटे ने ‘नीले ड्रम’ में भरा बाप का शव, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

son kills father shoots then cuts limbs dumps body in blue drum shocking crime story

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में नीले ड्रम का खौफ एक बार फिर ताजा हो गया है। अब तक नीले ड्रम का डर पतियों के जेहन में जिंदा था, लेकिन अब यह पिताओं के मन तक पहुंच गया है। मेरठ से शुरू हुआ सिलसिला राजधानी लखनऊ तक पहुंच चुका है। जहां बेटे ने ही कारोबारी पिता के टुकड़े कर शव को नीले ड्रम में छुपा दिया।

इससे पहले मार्च 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति व मर्चेंट नेवी के अधिकारी सौरभ की हत्या की थी। मुस्कान ने शव को नीले ड्रम में भरकर उसमें सीमेंट भर दी थी। इस घटना के बाद से नीला ड्रम चर्चा में है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अक्षत ने मेरठ कांड की कहानी सोशल मीडिया पर देखकर ही नीले ड्रम का चुनाव किया था।

कैसे पुलिस को अक्षत पर हुआ शक

डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को पिता की हत्या करने के बाद अक्षत अगले दिन अपने रिश्तेदारों के साथ पिता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया। पुलिस ने शिकायत ले ली। जांच करने पर दोनों की लोकेशन एक साथ मिली जिससे शक की सुई अक्षत की तरफ ही घूम गई।

CCTV फुटेज से सामने आई सच्चाई

इसके बाद पुलिस ने अक्षत को पकड़ लिया और कड़ी पूछताछ शुरू की। उन्होंने CCTV कैमरे चेक किए जिसकी फुटेज में वह रात में एक बैग लेकर घर से निकलता दिखा। पुलिस ने अक्षत को CCTV फुटेज दिखाते हुए कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली और परत दर परत सच्चाई सामने आती गई।

अक्षत ने क्यों की पिता की हत्या

शुरुआती जांच में पता चला कि पिता की डांट की वजह से वह काफी समय से हत्या की प्लानिंग कर रहा था। मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। उसने 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे अपने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसने आरी से उनके हाथ-पैर काटकर एक बैग में भर लिए।

नीले ड्रम से बरामद हुई सड़ी लाश

अगली रात वह बैग लेकर करीब 10 किमी दूर सदरुना गया और हाथ-पैर फेंक दिए। बीते कल देर रात पुलिस अक्षत को लेकर उस जगह पर पहुंची, जहां उसने हाथ-पैर फेंकने की बात कबूल की थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अक्षत ने अपने पिता के धड़ को चादर और बिस्तर में लपेटा था। फिर उसने उसे नीले ड्रम में भर दिया। जब पुलिस ने लाश बरामद की, तो वह पूरी तरह सड़ चुकी थी और उससे बदबू आ रही थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की हत्या के बाद अक्षत ने राइफल गद्दे के नीचे छिपा दी थी। पूछताछ करने पर अक्षत ने गद्दे के नीचे से राइफल निकालकर सौंप दी। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। DCP ने बताया कि लाइसेंस अभी तक नहीं मिला है। इसके साथ ही पुलिस उस आरी की तलाश भी कर रही है जिससे उसने अपने पिता के हाथ-पैर काटे थे।

Leave a Reply