चीफ जस्टिस की नाराजगी के बाद एक्शन, NCERT की किताब से हटाया जाएगा न्यायपालिका वाला विवादित हिस्सा!


NCERT Book Judiciary Part Will be Removed: NCERT की किताबों से न्यायपालिका वाले विवादित हिस्से को हटाया जाएगा. दरअसल NCERT की कक्षा 8 की नई सोशल साइंस की टेक्स्टबुक के एक हिस्से पर विवाद छिड़ गया है. इस हिस्सा में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया है. इसको लेकर CJI सूर्य कांत ने सख्त आपत्ति जताई और सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आ रही है कि अब NCERT के किताबों के इस हिस्से को हटाने का फैसला ले लिया गया है.

विवादों में NCERT की 8वीं की किताब
NCERT की क्लास 8 से बुक से न्यायपालिका वाले विवादित हिस्से को हटाने का फैसला लिया गया है. दरअसल ये किताब कुछ दिनों से विवादों में चल रही है. विवाद इस किताब के एक चैप्टर ज्यूडिशियरी को लेकर है, जहां न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र है. 8वीं की बुक में ज्यूडिशियरी में करप्शन का जिक्र होने के कारण CJI सूर्य कांत नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि वे संस्था को बदनाम करने की अनुमति किसी को नहीं देंगे.

क्या है पूरा मामला?
ये विवाद NCERT के सोशल साइंस के क्लास 8 की नई बुक आने के बाद शुरू हुई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अपडेटेड बुक में किताब के एक चैप्टर में ज्यूडिशियरी में करप्शन का जिक्र है. बुक से इस चैप्टर में ज्यूडिशियरी सिस्टम की कमजोरियां और लंबित मामलों के बारे में बताया गया है. इसमें बड़े पैमाने पर साफ-साफ ज्यूडिशियरी की कमजोरियों को बताया है. इस हिस्से में अलग-अलग कोर्ट में लगभग 53,321,000 पेंडिंग, सुप्रीम कोर्ट में 81,000, पूरे भारत के हाई कोर्ट में 62.4 लाख (62,40,000) और डिस्ट्रिक्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट में लगभग 4.7 करोड़ (4,70,00,000) पेंडिंग केस का जिक्र है. इसके साथ-साथ इस हिस्से में आम जनता की सोच और चिंताओं का भी जिक्र किया गया है. इसके अलावा ज्यूडिशियरी में करप्शन, गरीबों और जरूरतमंदों तक मुश्किल न्याय का राश्ता, जैसे मुद्दे भी शामिल हैं.

Leave a Reply