
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब भारतीय टीम (Team India) को दूसरे समीकरण पर रहना पड़ रहा है. भारतीय टीम को अपने पहले सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) से मिली हार के बाद अब सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम हो गई है, लेकिन भारतीय टीम अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
भारतीय टीम (Team India) को किसी भी टीम पर निर्भर रहे बिना फाइनल में जगह बनाने का मौका है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस साउथ अफ्रीका के मदद की जरूरत है.
इस समीकरण से बिना किसी टीम पर निर्भर रहे बिना फाइनल में पहुंचेगा Team India
भारतीय टीम (Team India) को अगर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो टीम इंडिया को सिर्फ कल के मैच में साउथ अफ्रीका पर निर्भर रहना है, अगर साउथ अफ्रीका की टीम, वेस्टइंडीज को कल के मैच में अहमदाबाद में शिकस्त देने में सफल रही तो भारतीय टीम बिना नेट रनरेट के दूसरे टीम पर निर्भर रहे बिना ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
भारतीय टीम (Team India) को बाकि बचे 2 मैचों में पहले जिम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज को शिकस्त देना होगा, अगर भारतीय टीम ऐसा करने में सफल रहती है, तो बिना किसी रनरेट के गणना के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. हालांकि अगर साउथ अफ्रीका की टीम को वेस्टइंडीज के सामने हार का सामना करना पड़ा तो फिर टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ जाएगी.
26 फरवरी को होना है भारत और जिम्बाब्वे का मुकाबला
भारत और जिम्बाब्वे की टीम का मुकाबला आज 26 फरवरी को खेला जाना है. इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम से होगा. पहले मैच का परिणाम भारत के सेमीफाइनल में जाने के समीकरण पर निर्भर करेगा. अगर साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में जीत हासिल कर लिया तो भारत का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय है.
भारतीय टीम के लिए अपने अगले 2 मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम को भी अपने 2 मैचों में जीत हासिल करना होगा. इसके अलावा दूसरे समीकरण में भारतीय टीम को दूसरे पर निर्भर रहना होगा.
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।


