अपने अंडर में काम करने वाले कर्मचारी से अंडरवियर मंगाने वाले BSNL अधिकारी का होगा अब इलाज! मामला सुन मंत्री भी हैरान…

BSNL निदेशक विवेक बंसल ने दौरे के दौरान मातहतों से अंडरवियर और स्नान किट मंगवाई. मामला वायरल होते ही मंत्री सिंधिया ने कहा- शॉकिंग, 7 दिन में जवाब मांगा गया.

BSNL Officer Accused of Asking Subordinates

सरकारी महकमे में वीआईपी कल्चर की हद तब पार हो गई, जब BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी विवेक बंसल ने अपने दौरे के लिए मातहतों से अंडरवियर, तौलिया, तेल और शेविंग किट तक मंगवाने के आदेश जारी कर दिए. मामला सामने आते ही सियासी और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे “अनुचित, अस्वीकार्य और चौंकाने वाला” बताया. अब इस अफसर पर कार्रवाई की तैयारी है और सात दिन में जवाब मांगा गया है.

1. बीएसएनएल बोर्ड में निदेशक (CFA) विवेक बंसल का 25-26 फरवरी को प्रयागराज दौरा प्रस्तावित था. इस दौरे को लेकर एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

2. जैसे ही मामला संचार मंत्री के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे “शॉकिंग” करार दिया. इससे संकेत मिलता है कि सरकार इस तरह के व्यवहार को हल्के में लेने के मूड में नहीं है.

3. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बीएसएनएल बोर्ड में निदेशक (CFA) विवेक बंसल का 25-26 फरवरी को प्रयागराज दौरा प्रस्तावित था. इस दौरे को लेकर एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

4. इस आदेश में करीब 50 अधिकारियों को लगभग 20 तरह की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. लेकिन सबसे ज्यादा विवाद उन सामानों को लेकर हुआ, जो उनके लिए जुटाने के निर्देश दिए गए थे.

5. अधिकारियों को ‘स्नान किट’ तैयार करने को कहा गया, जिसमें तौलिया, अंडरवियर, चप्पल, कंघी, शीशा और तेल की बोतल तक शामिल थी. इसके अलावा घाट पर इस्तेमाल के लिए एक बेडशीट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए.

6. एक वरिष्ठ अधिकारी की ऐसी हरकत से पूरे विभाग की छवि धूमिल हुई है. खुद BSNL ने कहा है कि यह पेशेवर मूल्यों के खिलाफ है और नियमों का उल्लंघन है.

7. बीएसएनएल प्रबंधन की ओर से विवेक बंसल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उनसे सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. सूत्रों का कहना है कि सरकार इस मामले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है और आगे कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है.

8. विवेक बंसल 1987 बैच के इंडियन टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस अधिकारी हैं. उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री, कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स और एमबीए की योग्यता है. बीएसएनएल की वेबसाइट के मुताबिक उन्हें टेलीकॉम नेटवर्क के क्षेत्र में 34 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Leave a Reply