
Delhi Police Vs Himachal Pradesh Police Live: दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच देर रात शुरू हुआ विवाद बढ़ने पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद जब दिल्ली पुलिस टीम आरोपियों को लेकर आगे बढ़ी, तो शिमला पुलिस ने उन्हें शोघी बैरियर के पास दोबारा रोक लिया. इससे दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई. काफी देर तक चली बातचीत और कानूनी औपचारिकताओं के बाद मामला सुलझा.
इसके बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों और जब्त की गई सामग्री के साथ शिमला से सुबह करीब छह बजे रवाना हो गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जब्ती संबंधी दस्तावेज (सीज़र मेमो) हिमाचल पुलिस को सौंप दिए. शिमला पुलिस ने डिटेन किए गए सभी वाहनों को भी छोड़ दिया. दिल्ली पुलिस के अधिकारी अपने साथ डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) और आरोपियों की जब्त थार गाड़ी को लेकर रवाना हुए. अब दिल्ली पुलिस तीनों आरोपियों को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी.
शिमला पुलिस का बड़ा आरोप
शिमला पुलिस का दावा है कि सादे कपड़ों में 15-20 अनजान लोगों किडनैपिंग की है. आरोप है कि तीनों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोहड़ू इलाके के एक रिसॉर्ट से बिना सही डॉक्यूमेंट के जबरदस्ती ले जाया गया. हिमाचल पुलिस आरोप लगा रही है कि बिना कोई रसीद दिए रिसॉर्ट का CCTV DVR जब्त किया गया है. दिल्ली पुलिस के वकील नंद लाल ने कहा कि आरोपी यूथ कांग्रेस वर्कर्स को प्रोसीजर के मुताबिक दिल्ली में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
वहीं दूसरी तरफ शिमला पुलिस का बयान सामने आया है. शिमला पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस जबरदस्ती लेकर जा रही है, और जिस रिजॉर्ट में तीनों आरोपी रुके हुए थे, वहां के CCTV कैमरों के DVR दिल्ली पुलिस ने बिना किसी मेमो या रसीद के ले लिए हैं.
20 घंटे बाद दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस में समझौता
करीब 20 घंटे चले इस ड्रामे के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस को प्रदेश पुलिस के सामने झुकना पड़ा और फिर पूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उन्हें लेकर पुलिस दिल्ली निकल गई.
शिमला में स्पेशल सेल और हिमाचल पुलिस के बीच बहस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी राहुल विक्रम ने मौके पर अपनी बात रखी. उनके साथ निरीक्षक भी मौजूद हैं. दोनों अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस से चर्चा की. हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस से जांच में शामिल होने का आग्रह कर रही है.
उनका कहना है कि तीन लोगों को साथ ले जाने के मामले में जो नया प्रकरण दर्ज हुआ है, उसकी जांच के लिए स्पेशल सेल की टीम को शिमला में रुकना चाहिए और जांच में सहयोग करना चाहिए. वहीं स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित मामला 20 फरवरी को ही दर्ज किया जा चुका है. इस प्रकरण में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किए गए आरोपी भी शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार, इन आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली ले जाना आवश्यक है.
शिमला ऑपरेशन पूरा, तीनों आरोपियों संग दिल्ली लौटी स्पेशल सेल
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल रात भर शिमला में रुकने के बाद अब तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो रही है. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजधानी के लिए निकली. दिल्ली पहुंचने पर आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.



