Punch बंदर बना दुनिया का नया स्टार? हॉलीवुड एक्टर भी रह गए पीछे!!


जापान के इचीकावा सिटी जूलॉजिकल एंड बोटैनिकल गार्डन में इन दिनों एक खास मेहमान को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है. सात महीने का मकाक बंदर, जिसे लोग पंच-कुन के नाम से जानते हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. दुनिया भर से लोग उसे देखने जू पहुंच रहे हैं. हाल ही में एक पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर इजाज ने जू का दौरा किया और वहां की भीड़ का वीडियो शेयर किया, जिसमें लोग रेलिंग के पास खड़े होकर पंच-कुन की एक झलक पाने के लिए मोबाइल कैमरे ताने हुए हैं. इजाज ने भीड़ को ‘इन्सेन’ बताया और कहा कि लोग लगातार पंच की हालत देखने आ रहे हैं. यह वीडियो अब 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

क्या खास है इस बंदर में?
पंच-कुन की सबसे अलग पहचान है उसका छोटा ऑरंगुटान प्लशी टॉय, जिसे वह हमेशा अपने साथ रखता है. यह खिलौना अब उसका सिग्नेचर बन चुका है. जब जू के कर्मचारियों ने उसे बंदरों के बाड़े में छोड़ा तो शुरुआत में बाकी बंदरों ने उसे नजरअंदाज किया या कभी-कभी आक्रामक व्यवहार भी किया. ऐसे में यह प्लशी खिलौना ही उसका सहारा बन गया.

जू प्रबंधन के मुताबिक, यह बड़ा ऑरंगुटान खिलौना उसे मसल डेवलपमेंट और मातृत्व जैसी भावनात्मक कमी पूरी करने के लिए दिया गया था. धीरे-धीरे पंच ने दूसरे बंदरों के साथ घुलना-मिलना सीख लिया. जू ने बयान जारी कर बताया कि सामाजिक व्यवहार के चलते उसे कई बार डांट भी पड़ी, लेकिन अब वह पहले से बेहतर तरीके से सामंजस्य बैठा रहा है.

लोग क्या मांग कर रहे हैं?

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जू प्रशासन से सुविधाएं बेहतर करने की अपील की है. कुछ लोगों का कहना है कि इतनी लोकप्रियता और बढ़ी हुई कमाई के बाद बाड़े में ज्यादा पेड़, तालाब और प्राकृतिक माहौल होना चाहिए. कई यूजर्स ने लिखा कि पंच-कुन को शायद यह भी नहीं पता कि उसकी फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी हो चुकी है. फिलहाल जू का कहना है कि वे सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं और भीड़ के बावजूद पंच की देखभाल में कोई कमी नहीं है.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply