एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई शादी!

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई शादी!

Vijay and Rashmika First Photo: साउथ इंडस्ट्री का पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार कर रहे सभी फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. आज 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंध गया है. विजय और रश्मिका की रॉयल वेडिंग उदयपुर में हुई. फैंस को कपल की शादी की पहली फोटो का बेसब्री से इंतजार है. कपल ने अभी तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की है. शाम 4 बजे को कोडवा रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी.

पैप्स को बांटी गईं मिठाइयां
रश्मिका और विजय की रॉयल वेडिंग उदयपुर के मेमेंटोज बाई आईटीसी होटल्स में हुई. सोशल मीडिया पर कपल की शादी के बाहर का वेन्यू तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रही वीडियो में रश्मिका और विजय की शादी में पहुंचे कुछ गेस्ट पैप्स को मिठाइयां बांटते नजर आए.

वरमाला के वक्त रो पड़े विजय-रश्मिका
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर अपडेट सामने आ रहा है कि वरमाला के वक्त समय दोनों काफी इमोशनल हो गए थे. जैसे ही कपल ने एक-दूसरे को माला पहनाई, तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. कपल को रोता देख पूरा परिवार भी इमोशनल हो गया.

कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी ग्रैंड वेडिंग के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा. हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर काफी ज्यादा पसंद है, इसलिए वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत के-ड्रामा थीम से हुई.

कैसे हुई थी कपल की मुलाकात
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस फिल्म का नाम गीता गोविंदम था जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया गया था. इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई थीं.

Leave a Reply