महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस, आवासीय प्लॉट के गलत इस्तेमाल का आरोप!

महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस, आवासीय प्लॉट के गलत इस्तेमाल का आरोप!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक नोटिस जारी किया है। धोनी को ये नोटिस आवासीय प्लॉट के कमर्शियल उपयोग को लेकर दिया गया है।

आवास बोर्ड ने धोनी पर ये आरोप लगाया है कि रांची के हरमू इलाके में स्थित उनके आवासीय प्लॉट का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। उन्हें यह जमीन सिर्फ रहने के उद्देश्य से आवंटित की गई थी लेकिन उस जमीन पर अब नियमों के विरुद्ध जाकर एक पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है।

रद हो सकता है जमीन का आवंटन
बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस में इस बात को स्पष्ट किया गया है कि धोनी इस मामले में यदि अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो बोर्ड द्वारा उनके भूखंड के आवंटन को रद करने की सिफारिश की जा सकती है।

नोटिस में कहा गया है कि आवास बोर्ड की तरफ से हरमू में मिले प्लॉट संख्या एच 10ए का नियम तोड़ते हुए धोनी ने इसका व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू किया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जबकि बोर्ड ने धोनी को यह जमीन केवल रहने के लिए दी थी। बता दें कि हाल के दिनों में आवास बोर्ड ने कई ऐसे मामलों को लेकर नोटिस जारी किया है। जो लोग अपने आवासीय प्लॉट का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए कर रहे हैं।

सीएम सोरेन ने की थी तारीफ
महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से इस नोटिस को ऐसे समय में जारी किया गया है जब बीत दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी तारीफों के पुल बांधे थे। हेमंत सोरेन ने लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में कहा था कि झारखंड के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहराया है।

Leave a Reply