आखिर कौन है रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस का मास्टरमाइंड? क्या है नेपाल कनेक्शन!

आखिर कौन है रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस का मास्टरमाइंड? क्या है नेपाल कनेक्शन!

Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में अब बड़ा खुलासा सामने आया है. मुंबई पुलिस की जांच में इस केस के तार इंटरनेशनल साजिश से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, शूटर्स को पैसे सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे. इसके बाद एटीएम से कैश निकाला गया, ताकि तुरंत किसी को शक न हो. पुलिस का मानना है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.

जांच में ये भी सामने आया है कि इन खातों में पैसा किसी अननोन पर्सन ने जमा कराया था. इस खुलासे के बाद पुलिस को शक है कि पूरी घटना किसी बड़ी प्लानिंग का हिस्सा हो सकती है. अब बैंक से आरोपियों के खाते की डिटेल, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और दूसरे जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं. अधिकारी फाइनेंशियल ट्रेल को खंगाल रहे हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि असली साजिशकर्ता कौन है? पुलिस को जांच के दौरान नेपाल से जुड़े फंडिंग रूट के हिंच भी मिले.

हर एंगल पर चल रही जांच पड़ताल
इसके अलावा ‘आगरा मॉड्यूल’ नाम से संदिग्ध नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस एंगल से भी पड़ताल की जा रही है, क्योंकि इससे बड़ी साजिश का अंदेशा बढ़ गया है. मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई स्पेशल टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग दिशा में जांच आगे बढ़ा रही हैं. जानकारी के मुताबिक, 31 जनवरी को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था

जांच में मिले कई अहम सुराग
मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, जिसने शुरुआती पड़ताल में कई अहम सुराग जुटाए. जांच में सामने आया कि फायरिंग के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ, उसे पुणे से लाया गया था. पुलिस के मुताबिक, ये गाड़ी पुणे के एक शख्स की थी, जिसने इसे कुछ दिन पहले आदित्य गायकी नाम के आरोपी को 30 हजार रुपये में बेचा था. बाद में आदित्य गायकी और एक दूसरे आरोपी समर्थ पोमाजी इस गाड़ी को मुंबई के जुहू इलाके में तय जगह पर छोड़कर चले गए.

अब तक 5 आरोपी हो चुके गिरफ्तार
इसके बाद आगे की साजिश को अंजाम देने की तैयारी शुरू हुई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि गाड़ी खरीदने और मुंबई पहुंचने वाले लोगों को असली शूटर के बारे में जानकारी नहीं थी. बाद में शुभम लोंकार ने शूटर को निर्देश दिया कि वे तय जगह से गाड़ी उठाए और फायरिंग करे. बहादुरगढ़ की एसटीएफ यूनिट और मुंबई पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं.

Leave a Reply