सूर्यकुमार यादव ने तो हरा ही दिया था, संजू सैमसन के इस 1 फैसले से वेस्टइंडीज को रौंद सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Suryakumar Yadav Team India IND vs WI

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) का सामना सुपर 8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) के साथ हुआ, भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) दोनों के लिए ये मैच करो या मरो वाला मुकाबला था, जिसमे टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसी टीम के साथ मैदान में उतरे जो टीम जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के खिलाफ भारत को जीत दिलाई थी.

भारत के सामने वेस्टइंडीज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बना डाले, जिसके जवाब में टीम इंडिया (Team India) ने 199 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया, इस दौरान भारत के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली.

वेस्टइंडीज ने लगाई भारतीय गेंदबाजों की क्लास

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने बेहद शानदार शुरुआत की, वेस्टइंडीज के लिए शे होप और रोस्टन चेज ने पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई उन्होंने शे होप को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी फिर संभली और रोस्टन चेज एवं शिमरोन हेटमायर के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई.

इस साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा और एक ही ओवर में रोस्टन चेज और शिमरोन हेटमायर दोनों को पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी अभी संभल ही रही थी कि हार्दिक पंड्या ने 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन की राह दिखाई, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज ने भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से आड़े हाथो लिया और 195 रनों के स्कोर तक पहुंची.

रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में 34 वहीं जैसन होल्डर ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाने में सफल रही.

संजू सैमसन की बदौलत Team India ने हासिल की बड़ी जीत

भारतीय टीम (Team India) जब 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन अभिषेक शर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने, वहीं ईशान किशन भी कुछ खास नही कर सके और 10 रन बनाकर आउट हुए, हालांकि संजू सैमसन एक छोर पर डंटे रहे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर उन्होंने 58 रनों की साझेदारी की. सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों में 18 रन ही बना सके.

संजू सैमसन ने एक छोर से 97 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाकर भारत को मैच में वापस लाया, जबकि हार्दिक पंड्या 14 गेंदों में 17 रन बनाकर मैच को जीत के करीब ले गए, जबकि शिवम दुबे ने 8 रन बनाए.

सूर्यकुमार यादव ने हरा दिया था मैच, संजू सैमसन की बदौलत जीता भारत

भारतीय टीम (Team India) इस मैच में हार के करीब थी, एक समय भारतीय टीम के जीतने की सम्भावना सिर्फ 19 प्रतिशत थी, लेकिन टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन संकटमोचन बनकर उभरे, संजू सैमसन अंत तक मैदान पर बने रहे और 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई.

हालांकि सूर्यकुमार यादव एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए. वहीं भारत (Team India) ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को कई जीवनदान दिया और आसान से कैच टपकाए, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज की टीम पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में सफल रही, लेकिन संजू सैमसन ने सूझबूझ भरी पारी खेलकर भारत (Team India) को जीत दिलाई.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply