अश्लील वीडियो बनाकर Ex-बॉयफ्रेंड कर रहा था परेशान, GF ने मिलने बुलाया और ले ली जान; मुंह पर डाला तेजाब

Ballia Murder Case- India TV Hindi

Ballia Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया से प्यार, ब्लैकमेलिंग और कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि प्रेमी अश्लील वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। ये मामला रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव का है।

तेजाब से झुलसे चेहरे के साथ बरामद हुआ था शव

बता दें कि 10 फरवरी को यहां एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था, जिसका चेहरा तेजाब से बुरी तरह झुलसा दिया गया था ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई।

शादीशुदा प्रेमिका को कर रहा था परेशान

जांच में सामने आया कि पंकज का पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी हो चुकी थी। आरोप है कि पंकज अश्लील फुटेज के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और रिश्ता दोबारा कायम रखने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने यह बात अपने भाई और भाभी को बताई थी।

शादी समारोह में बुलाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, बीते 5 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान हत्या की साजिश रची गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 7 फरवरी को पंकज को बहाने से बुलाया गया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया और शव को फेंक दिया गया।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में बलिया के एसपी ओम वीर सिंह ने बताया कि पंकज गुप्ता, युवती को लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों ने मिलकर उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी। 5 नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply