लखीमपुर खीरी में पुलिस ने 28 वर्षीय आयुष नामक युवक को अपने मालिक की 41 साल की पत्नी के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. डिप्रेशन का इलाज करा रही पीड़िता दवाइयों के कारण गहरी नींद में रहती थी, जिसका फायदा उठाकर घर का काम देखने वाले आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया.
एजेंसी के मुताबिक, यह घटना 13 फरवरी को तब उजागर हुई जब महिला ने दवा नहीं ली और आरोपी को दोबारा हरकत करते रंगे हाथों पकड़ लिया. विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद 23 फरवरी को पुलिस में केस दर्ज कराया गया. 25 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.
बीमारी और दवा की लाचारी का उठाया फायदा
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही है और इसके लिए भारी दवाइयां लेती है. इन दवाओं के सेवन से उसे बहुत गहरी नींद आती थी. आरोपी आयुष उसके पति की दुकान पर काम करता था और घर के कामों में भी हाथ बंटाता था. इसी नजदीकी का फायदा उठाकर उसने महिला की बेसुध हालत में बार-बार रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी को लगा था कि महिला कभी नींद से नहीं जागेगी.
रंगे हाथों पकड़े जाने पर दी जान से मारने की दी धमकी
मामले में मोड़ 13 फरवरी को आया जब महिला ने अपनी दवाएं नहीं ली थीं. जब आरोपी ने हमेशा की तरह फिर से दुष्कर्म की कोशिश की, तो महिला ने उसे पकड़ लिया और कड़ा विरोध किया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खुद को फंसता देख आयुष ने महिला को चुप रहने के लिए धमकाया. हालांकि, हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने पति को सुनाई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की गई.
पलिया एसएचओ पंकज त्रिपाठी के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर बीएनएस (BNS) की धारा 64 (रेप) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 फरवरी को आरोपी आयुष को दबोच लिया. पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है.


