पहले से शादीशुदा था झोलाछाप डॉक्टर, गर्लफेंड को पता चला तो काट डाला प्राइवेट पार्ट…

दिल्ली: पहले से शादीशुदा था झोलाछाप डॉक्टर, गर्लफेंड को पता चला तो काट डाला प्राइवेट पार्ट

उत्तर दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक महिला ने शादी की जानकारी छिपाने से नाराज होकर अपने प्रेमी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. घायल युवक की हालत गंभीर है और उसका सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट को एक महिला ने उसकी शादी की बात पता चलने पर काट डाला.

दो साल से थे रिश्ते में, शादी छिपाने पर भड़की महिला

पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान रामपुर के 22 वर्षीय विशारजीत के रूप में हुई है. वह पिछले दो साल से वजीराबाद की रहने वाली अमीना खातून के संपर्क में था. महिला को हाल ही में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसने यह बात उससे छिपाई थी.

युवक खुद पहुंचा अस्पताल

पुलिस ने बताया कि युवक किसी तरह हिंदू राव अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहां उसकी सर्जरी की गई और इलाज जारी है.

महिला फरार, तलाश जारी

पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 118(2) और 123 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी महिला किशनगंज (बिहार) की मूल निवासी है और वजीराबाद में रहती है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

दूध में नशीला पदार्थ मिलाया, फिर काटा प्राइवेट पार्ट

उसने आगे आरोप लगाया कि रात के दौरान महिला ने उसे दिए गए दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया और लगभग 2:30 बजे, जब वह अर्धचेतन अवस्था में था, तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके गुप्तांगों पर गंभीर चोटें आईं. महिला को पता चला कि वह विवाहित है और उसने उससे झूठ बोला था.

Leave a Reply