इन 3 मूलांक वालों से शादी करने से पहले 100 बार सोचें! बहुत मुश्किल हो जाता है निभाना!


Ank Jyotish : शादी और सुखी दांपत्‍य जीवन के लिए पति-पत्‍नी के बीच कंपैटिबिलिटी या सामंजस्‍य होना जरूरी है. यदि उनकी आपस में ना बने तो जीवन बहुत मुश्किल हो जाता है. जन्‍मतारीख के जोड़ यानी कि मूलांक से जाना जा सकता है कि किन लोगों के साथ सामंजस्‍य बिठाना मुश्किल होता है. लिहाजा इन लोगों से शादी करने से पहले अच्‍छी तरह सोचना चाहिए.

शादी में आती हैं दिक्‍कतें
इन 3 मूलांक वाले लोगों के साथ शादी निभाने में दिक्‍कतें आती हैं. इनका स्‍वभाव थोड़ा अलग और मूडी होता है. कई बार अत्‍यधिक आक्रामकता या दुनिया से वैराग्‍य भी इनके वैवाहिक जीवन में बाधा बनता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जानिए ये मूलांक कौनसे हैं.

मूलांक 4
मूलांक 4, जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 4 होता है. अंक 4 के स्‍वामी राहु हैं. राहु के प्रभाव से इन लोगों के जीवन और मूड में अचानक बदलाव आते रहते हैं. स्थिरता कम होती है, जिससे पार्टनर को इनसे निभाने में और पूरी जिंदगी साथ देने में खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

मूलांक 7
किसी भी महीने की 7, 16, और 25 तारीख को जन्‍मे लोगों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 के स्‍वामी केतु ग्रह हैं. ये लोग एकांतप्रिय, बेहद भावुक और अध्‍यात्‍म में रुचि रखने वाले होते हैं. इनका अचानक शादी से मन उचट सकता है या अकेले रहने की आदत उन्‍हें उनके जीवनसाथी से दूर कर देती है.

मूलांक 9
9, 18, 27 बर्थडेट वाले लोगों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं. इन लोगों में गुस्‍सा और आक्रामकता बहुत ज्‍यादा होती है जो शादी के रिश्‍ते में खासी समस्‍याएं देती है. ऐसे लोग चीजें तोड़ने, पार्टनर पर हाथ उठाने की हद तक जा सकते हैं.

इन मूलांक वालों की नहीं पटती
अंक शास्‍त्र के अनुसार कुछ खास मूलांक वालों को आपस में शादी करने से बचना चाहिए. इनकी आपस में बनने की संभावना कम ही रहती है. जैसे- 1 और 6, 2 और 9, 3 और 4, 5 और 2, 7 और 8, 9 और 1.

विशेष सलाह
हालांकि ये केवल अंक ज्योतिषीय मान्यताएं हैं. हर व्‍यक्ति एक जैसा नहीं होता है और उसमें बदलाव भी आते रहते हैं. वहीं खुशहाल शादी के लिए आपसी समझ, सम्मान और विश्वास सबसे अहम होते हैं.

Leave a Reply