अभी अभीः भारत से लौटते ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला-सैंकडों लोग लापता!

Just now: US attacks Iranian warship returning from India – hundreds missing

तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना पर पनडुब्बी से हमला किया। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक जहाज से कई शव बरामद हुए हैं।

हमले में 32 लोग घायल हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया गया है। जहाज पर लगभग 180 लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने अल जजीरा को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच (भारतीय समय के मुताबिक) मदद के लिए मैसेज भेजा। यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बाकी करीब 150 क्रू मेंबर्स के साथ क्या हुआ।

इजराइल ने लेबनान में फिर हमले शुरू किए
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। इससे पहले इजराइल ने टायर शहर समेत कई इलाकों के लोगों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी थी।

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा था और उन्हें लितानी नदी के उत्तर की ओर जाने की सलाह दी थी।

इजराइली सेना का कहना है कि हमले हिज्बुल्लाह के सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं।

नाटो ने तुर्किये को निशाना बनाने पर ईरान की निंदा की
नाटो ने तुर्किये की तरफ दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर ईरान की निंदा की है। नाटो की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि वह तुर्किये समेत अपने सभी सहयोगी देशों के साथ मजबूती से खड़ा है।

ईरान युद्ध से इजराइल को हर हफ्ते 2.9 अरब डॉलर का नुकसान
ईरान के साथ जारी युद्ध का असर इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इजराइल के वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस संघर्ष से देश को हर हफ्ते करीब 9 अरब शेकेल यानी लगभग 2.9 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मंत्रालय के अनुसार युद्ध के कारण सैन्य खर्च बढ़ रहा है और कई क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। मिसाइल हमलों और सुरक्षा उपायों के चलते व्यापार और निवेश पर भी असर पड़ा है।

 

Leave a Reply