
वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल हम में से कई लोग घर में रोज करते हैं। इससे कपड़े बिना किसी मेहनत के आसानी से धूल जाते हैं। यह एक अच्छी सुविधा है जिसका इस्तेमाल रोज करोड़ों लोग करते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन कभी-कभी सुविधा दुविधा और दुख में भी बदल जाती है। एक वीडियो सामने आया है। इसमें वॉशिंग मशीन में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। ये धमाका इतना खतरनाक था कि इमारत के परखच्चे उड़ गए।
वॉशिंग मशीन में हुआ जोरदार धमाका
आमतौर पर मोबाइल फोन, एसी, गीजर, लैपटॉप जैसी चीजों के फटने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब कपड़े धोने वाली वॉशिंग मशीन में ही विस्फोट हो जाए। यह खतरनाक नजारा हाल ही में स्पेन में देखने को मिला। यहां लॉन्ड्रोमैट (Laundromat) में रखी वॉशिंग मशीन (washing machine) में जोरदार धमाका हुआ। वह आग की लपटों से घिर गई।
वॉशिंग मशीन फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लॉन्ड्रोमैट से बाहर निकलता है। इस दौरान वॉशिंग मशीन में कपड़े धूल रहे होते हैं। शख्स जैसे ही दरवाजा खोलकर बाहर निकलता है उसके कुछ ही सेकंड बाद वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाका होता है। इस धमाके से आसपास मौजूद चीजें तहस-नहस हो जाती है।
बाल-बाल बचा शख्स
वीडियो देखने के बाद लोग उस शख्स को बड़ा लकी मान रहे हैं जो समय रहते वहां से निकल गया। यदि वह अंदर होता तो उसे गंभीर चोटें लग सकती थी। कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं तो कोई शख्स को दुनिया का सबसे लकी इंसान कह रहा है। वहीं बाकी लोग यह सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर इस वॉशिंग मशीन में विस्फोट किस कारण से हुआ?
इस कारण हुआ विस्फोट
द न्यूयॉर्क पोस्ट की माने तो किसी नए कपड़े में सिगरेट जलाने वाला लाइटर छोड़ दिया था। वह इसे जेब से निकालना भूल गया। माना जा रहा है कि इस लाइटर की वजह से ही वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाका हुआ। इसलिए आप भी इस घटना से सीख लें। मशीन में कपड़े डालने से पहले जेब अच्छे से टटोल लें। उसमें कुछ भी ऐसा ना छोड़ें जिससे मशीन को नुकसान पहुंचे। वरना सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाली बात हो जाएगी।
यहां देखें वीडियो





