मारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी, झारखंड के जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल

Jharkhand man turns Maruti 800 into Lamborghini-style car; video goes viral.

Jharkhand Modified Lamborghini Video : जुगाड़ टेक्नोलॉजी कभी-कभी ऐसा कमाल कर देती है कि लोग असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखने में बिल्कुल लैम्बोर्गिनी जैसी लगती है, लेकिन असल में वह पुरानी मारुति 800 है।

दावा किया जा रहा है कि झारखंड के चांडिल इलाके में एक युवक ने अपनी साधारण कार को मॉडिफाई कर सुपरकार जैसा लुक दे दिया। इंटरनेट पर लोग इसे ‘लैम्बो 800’ कहकर बुला रहे हैं।

मारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी

वायरल वीडियो के मुताबिक, यह कार झारखंड की राजधानी रांची से जमशेदपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित चांडिल में तैयार की गई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरिफ नाम के युवक ने अपने हुनर और मेहनत से मारुति 800 को सुपरकार लुक दिया।

कार की बॉडी, पेंट, हेडलाइट्स और डिजाइन को इस तरह बदला गया है कि वह लैम्बोर्गिनी जैसी नजर आती है। सड़क पर चलते हुए यह कार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और कई लोग इसे असली समझ बैठते हैं।

 

लोगों ने क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की

सोशल मीडिया पर इस कार को लेकर मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “99 प्रतिशत ये टेस्ला का मिस्ड कॉल है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “भाई कार तो मस्त है, लेकिन एलॉय बेहतर हो सकते थे।”

वहीं कई स्थानीय यूजर्स इसे झारखंड की शान और स्थानीय प्रतिभा का उदाहरण बता रहे हैं। यह वायरल वीडियो दिखाता है कि जुनून और क्रिएटिविटी से साधारण चीजों को भी खास बनाया जा सकता है।

Leave a Reply