50 फाइटर जेट्स, 100 बम; इजरायल ने खामेनेई के अंडरग्राउंड बंकर को किया धुआं-धुआं!


Israel Iran War: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर पिछले दिनों ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की बम बरसाकर हत्या कर दी। इस हमले में ईरान के कई बड़े नेता व कमांडर भी मारे गए हैं। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मच गया और युद्ध शुरू हो गया। अब शुक्रवार सुबह इजरायल ने अली खामेनेई के कंपाउंड के नीचे बने एक अंडरग्राउंड बंकर को निशाना बनाया है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि कैसे उसने 50 फाइटर जेट्स की मदद से खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को 100 बम बरसाकर धवस्त किया गया।

इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट किया, ”50 इजरायली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड के नीचे अली खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को ध्वस्त कर दिया।” इसके साथ ही, इजरायल ने कंपाउंड पर हमला करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में बंकर पर बम गिरते ही चारों ओर धुआं-धुआं होता दिख रहा है। इस ऑपरेशन को इजरायल की मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सटीक इंटेलिजेंस और मोसाद के साथ कोऑर्डिनेट करके गाइड किया गया था। टारगेट अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाया गया अंडरग्राउंड बंकर था। यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जब 28 फरवरी को ईरानी इलाके पर अमेरिका-इजरायल के जॉइंट मिलिट्री हमले में उसके सुप्रीम लीडर खामेनेई और दूसरे सीनियर लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद तेहरान ने कड़ा जवाब दिया था।

जवाबी कार्रवाई में, ईरान ने कई अरब देशों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की झड़ी लगा दी, जिसमें पूरे इलाके में अमेरिकी मिलिट्री बेस और इज़राइली एसेट्स को निशाना बनाया गया। इजरायल ने भी तेहरान पर अपने हमले जारी रखे और हिज़्बुल्लाह को निशाना बनाते हुए लेबनान तक लड़ाई को बढ़ा दिया। आज सुबह, कतर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने कहा कि उसके एयर डिफेंस फोर्स ने अल-उदीद एयर बेस को निशाना बना रहे एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया, जो अमेरिकी सेंट्रल कमांड का एक बड़ा मिलिट्री हब है।

वहीं ईरान ने गुरुवार को इजरायल और अमेरिका के कई अड्डों पर नए सिरे से हमले किए और धमकी दी कि हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत को टॉरपीडो के हमले से डुबोने के लिए अमेरिका को बहुत पछताना पड़ेगा। ईरान समर्थक हिजबुल्ला लड़ाकों के साथ संघर्ष बढ़ने के बीच इजराइल ने चेतावनी जारी कर बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के लिए बड़े पैमाने पर निकासी का परामर्श जारी किया। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों ने इजराइली सैनिकों की और टुकड़ियों के सीमा पार जाने के बीच दक्षिणी लेबनान में जमीनी लड़ाई की सूचना दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस बीच, पूरे ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले जारी हैं। उन्होंने ईरान की सैन्य क्षमता, नेतृत्व और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया है।

 

Leave a Reply