
मेरठ में गुरुवार सुबह एक युवक ने अपनी चाची के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को घर के अंदर बेडरूम में अंजाम दिया। कत्ल के बाद आरोपी ने मवाना थाने में तमंचे के साथ सरेंडर करते हुए पुलिस को बताया कि चाची रोजाना घर में झगड़ा करती थी।
यूपी के मेरठ में गुरुवार सुबह एक युवक ने अपनी चाची के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को घर के अंदर बेडरूम में अंजाम दिया। कत्ल के बाद आरोपी ने मवाना थाने में तमंचे के साथ सरेंडर करते हुए पुलिस को बताया कि चाची रोजाना घर में झगड़ा करती थी इसलिए मार डाला। युवक के पिता आर्मी में हैं, जबकि आरोपी अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था।
गांव गणेशपुर निवासी राजकुमार त्यागी अपने दो बेटों गणेश और धर्मेंद्र के परिवार के साथ रहते हैं। धर्मेंद्र खेती करता है, जबकि बड़ा भाई गणेश सेना में है। गणेश दो दिन पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट गया था। गणेश का बेटा शिवा 12वीं पास कर चुका है और अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा है। धर्मेंद्र की शादी करीब चार साल पहले मुरादनगर के काकड़ा गांव निवासी पूजा से हुई थी। पूजा के छह माह का बेटा है। पूजा का जेठ के परिवार से रोजाना कोई न कोई विवाद रहता था इसलिए घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
कनपटी से सटाकर तमंचे से मारी गोली
गुरुवार सुबह घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। करीब 8.30 बजे अचानक शिवा अपनी चाची के बेडरूम में पहुंचा और कनपटी से सटाकर तमंचे से गोली मार दी। पूजा लहूलुहान होकर गिर गई तो शिवा ने दूसरी गोली लोड की और सिर में मार दी। गोलियों की आवाज सुनते ही परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे तो पूजा लहूलुहान हालत में पड़ी थी। शिवा हाथ में तमंचा लेकर घर से भागता दिखाई दिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही पूजा ने दम तोड़ दिया। घटना के समय धर्मेंद्र मवाना में मिठाई लेने गया हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाने में टेबल पर तमंचा रखा और कर दिया सरेंडर
शिवा मौके से फरार होने के बाद सीधे मवाना थाने पहुंचा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां पुलिस के सामने टेबल पर तमंचा रखकर शिवा ने बताया कि उसने अपनी चाची की हत्या कर दी है। उसने बताया कि चाची रोजाना घर में झगड़ा करती थी। इसलिए एक ही बार में सारा झगड़ा खत्म कर दिया। पुलिस ने तुरंत हस्तिनापुर पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी। बाद में आरोपी को हस्तिनापुर थाने भेजा गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चाची-भतीजे में आए दिन होती थी कहासुनी
परिवार के अनुसार पूजा और शिवा के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। इसी रंजिश में शिवा ने यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि शिवा की मां ममता त्यागी और चाची पूजा आपस में मामा और बुआ की बेटी थीं। मवाना सीओ पंकज लवानिया ने बताया, घरेलू विवाद में युवक ने चाची की हत्या की है। आरोपी ने तमंचे के साथ मवाना थाने में सरेंडर कर दिया था। उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।


