नगीना के हेल्थकेयर सेंटर में खूनी खेल, मरीज देख रहे डॉक्टर की गोली मारकर हत्या!

नगीना के हेल्थकेयर सेंटर में खूनी खेल, मरीज देख रहे डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना नगीना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बदमाश ने एक प्राइवेट अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल नगीना के धामपुर रोड स्थित शिवालय हेल्थ केयर सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार अपने केबिन में मरीज देख रहे थे, तभी अचानक शाम के समय अज्ञात बाइक सवार बदमाश मरीज बनकर अस्पताल में घुस आया और डॉक्टर के केबिन में प्रवेश कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

गंभीर रूप से घायल डॉक्टर की मौत, पुलिस तैनात

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल डॉक्टर राजकुमार को तुरंत सीएचसी नगीना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस ने डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है.

CCTV फुटेज से सुराग तलाश में पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश में जुट गई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र के लगभग शाम के 7:00 बजे धामपुर रोड स्थित शिवालय हेल्थकेयर सेंटर में ये सनसनीखेज मर्डर हुआ.

अधिकारियों का बयान

एएसपी देहात, प्रकाश कुमार ने कहा कि एक अनफॉर्च्युनेट इंसिडेंट हुआ है लगभग शाम 7:00 बजे अस्पताल में थे डॉक्टर साहब काम कर रहे थे तभी एक अपराधी आया उसने फायर किया जिससे उनको इंजरी हुई, डॉक्टर साहब को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी डेथ हो गई है. हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज भी हमें मिले हैं, फील्ड यूनिट की टीम और सभी संबंधित ऑफिसर काम कर रहे हैं संगत धाराओं में मामला दर्ज कर जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave a Reply