मां ने जलते चूल्हे में फेंक दिया 10 महीने का बच्चा, फिर लगा ली फांसी, सामने आई दर्दनाक वजह!

Sonebhadra News: सोनभद्र में एक मां ने अपने ही 10 महीन के बच्चे को जलते चूल्हे में जलाकर मार दिया और फिर खुद की भी जान ले ली।

Sonbhadra police, sonbhadra news

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां बभनी थाने के जोबेदह गांव में एक महिला ने दस माह के अपने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने बच्चे की मौत के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पुलिस ने दी।

मामले में बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान राजपति (28) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को छत्तीसगढ़ स्थित अपने ससुराल से मायके आई थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को रात के खाने के बाद जब सभी घरवाले सो गए तब राजपति ने दस माह के बेटे को जलते चूल्हे में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

राजपति ने बेटे की मौत के बाद ख़ुद को भी साड़ी का फंदा बनाकर घर की बड़ेर से फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई । परिजनों का कहना है कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है, इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply