Kharkiv पर Russia का बर्बर मिसाइल हमला, Attack में दो मासूम बच्चों समेत 7 की मौत

 रूस के मिसाइल हमलों में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में सात लोग मारे गए हैं। क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सिनीहुबोव ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल से खार्किव में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में तीन बच्चों समेत 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचाव दल ने मलबा हटाना शुरू कर दिया है और इमारत गिरने के दौरान दबे हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, वायु रक्षा प्रणालियों ने 19 मिसाइल और 453 ड्रोन को मार गिराया, जबकि नौ मिसाइल और 26 हमलावर ड्रोन द्वारा 22 स्थानों पर हमले दर्ज किए गए। यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित खारकीव में, आपातकालीन कर्मी मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कीव क्षेत्र में तीन जिलों में मलबे से नुकसान की सूचना मिली है। दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में, कई ड्रोन हमलों के बाद बुनियादी ढांचा सुविधाओं में लगी भीषण आग से निपटने में मदद के लिए 80 दमकलकर्मियों को बुलाया गया। यूक्रेन की सरकारी रेल संचालक कंपनी, उक्रज़ालिज़्नित्सिया ने कहा कि रेल बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के कारण देश के मध्य-पश्चिम में कई मार्गों में बदलाव करना पड़ा। 

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जीवन के खिलाफ इन बर्बर हमलों का साझेदारों की ओर से जवाब होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “रूस ने यूक्रेन के आवासीय और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के अपने प्रयासों को नहीं छोड़ा है, इसलिए समर्थन जारी रखना आवश्यक है। हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय सहयोग पर भरोसा करते हैं। हमारी सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करने वाले सभी लोगों के प्रति मैं आभारी हूं।

Leave a Reply