
Mumbai Rent Viral Video: मुंबई में घरों का किराया हमेशा लोगों को हैरान करता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शहर के परेल इलाके में रहने वाली एक लड़की ने अपने किराए के घर का टूर कराया. इस वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उस रकम ने खींचा जो वे हर महीने किराए के रूप में देते हैं. वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि मुंबई में किराया कितना देते हैं, तो जवाब सुनकर कई लोग चौंक गए.
आखिर कितना किराया दे रहे हैं ये दोनों प्रोफेशनल?
वीडियो में मौजूद लड़की ने बताया कि वे दोनों करीब 1 लाख रुपये हर महीने किराया देते हैं. यह अपार्टमेंट करीब 700 स्क्वेयर फीट का 2BHK फ्लैट है. यानी दो बेडरूम वाला यह घर आकार में बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है. उन्होंने यह भी बताया कि इस किराए में बिल्डिंग का मेंटेनेंस चार्ज भी शामिल है. यही वजह है कि कुल रकम और ज्यादा लगती है.
फ्लैट के अंदर कैसा है घर का लेआउट?
वीडियो में सबसे पहले फ्लैट का लिविंग रूम दिखाया गया. घर में दो बेडरूम हैं, जिनमें से एक मास्टर बेडरूम है जो थोड़ा बड़ा है. रहने वाली लड़की ने टूर के दौरान पूरे फ्लैट का लेआउट भी समझाया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अपार्टमेंट परेल इलाके में स्थित है, जो मुंबई का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है. यहां कई ऊंची इमारतें और बिजनेस हब मौजूद हैं, इसलिए इस इलाके में किराया आमतौर पर ज्यादा होता है.
इस घर की सबसे खास बात क्या है?
घर की सबसे दिलचस्प बात इसका व्यू बताया गया. अपार्टमेंट की खिड़की से हवाई जहाजों को पास से उड़ते हुए देखा जा सकता है. महिला ने बताया कि उन्हें विमानों को टेकऑफ और लैंडिंग करते देखना बहुत पसंद है. यह नजारा उनके लिए घर की सबसे पसंदीदा चीज है. इसी वजह से उन्हें इस जगह पर रहना काफी अच्छा लगता है. वीडियो में दिखने वाले दोनों लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने बताया कि घर में उनका सबसे पसंदीदा हिस्सा लिविंग रूम है, क्योंकि वहीं वे सबसे ज्यादा समय बिताते हैं. उन्होंने कहा कि वे अक्सर वहीं बैठकर बातें करते हैं, करियर से जुड़ी सलाह साझा करते हैं और साथ में समय बिताते हैं.
इंटरनेट पर लोगों ने कैसी प्रतिक्रिया दी?
23 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि इतने पैसे में तो किसी छोटे शहर में दो घरों की EMI भर दी जाए. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उनका पूरा महीना का वेतन भी इससे कम है. हालांकि कुछ यूजर्स का मानना था कि मुंबई के इस लोकेशन और व्यू के हिसाब से किराया ठीक है.


