
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब भारत की जीत के साथ ही खत्म हो गया है. भारतीय टीम (Team India) ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप 2026 अपने नाम कर लिया है. अब भारतीय टीम का सामना किन टीमों से होना है, इसे जानने को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं, ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) ने अब टी20 विश्व कप 2026 के बाद के लिए भारतीय टीम के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.
टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी अब आईपीएल (IPL) खेलने में व्यस्त होंगे, वहीं उसके बाद टीम इंडिया 2 देशों के साथ सीरीज खेलने वाली है, पहली सीरीज भारत की मेजबानी में अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) से होगी, वहीं दूसरी सीरीज इंग्लैंड से इंग्लैंड (England Cricket Team) की मेजबानी में खेली जानी है.
28 मार्च से होगी आईपीएल 2026 की शुरुआत
भारत ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है, लेकिन इसके बाद अब टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी कुछ दिन आराम करेंगे और उसके बाद अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर आईपीएल की तैयारी में लग जायेंगे. आईपीएल के दौरान भारतीय टीम कोई भी सीरीज नही खेलती है.
आईपीएल के बाद भारत (Team India) की टीम, अफगानिस्तान की मेजबानी करने वाली है, इस दौरान भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से टेस्ट सीरीज से होगी, वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगा जो 20 जून तक चलेगी. उसके बाद भारत (Team India), इंग्लैंड दौरे पर जाएगी.
वहीं भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी, जो 19 जुलाई तक चलेगी.
Team India और अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
भारत और इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल





