सीएम योगी देने जा रहे हैं यूपी के 12.200 गांवों को तोहफा, जल्द बस सेवा से जोड़े जाएंगे ग्रामीण इलाके!

UP News Mukhyamantri Parivahan Yojana

UP News: योगी सरकार अब ग्रामीण इलाकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. जिसके तहत राज्य सरकार 12200 गांवों को बस सेवा से सीधे जोड़ने जा रही है. दरअसल, योगी सरकार यूपी के ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है. जिसके लिए सीएम योगी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 शुरू करने जा रहे हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस योजना के तहत राज्य के उन हजारों गांवों तक बस सेवा की शुरुआत की जाएगी. जहां अब तक किसी भी प्रकार का नियमित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है. बता दें कि योगी सरकार का लक्ष्य करीब 12,200 से ज्यादा गांवों को पहली बार बस सेवा से जोड़ना है, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोग आसानी से कहीं भी आ जा सकें.

12 हजार से ज्यादा गांव अभी भी बस सुविधा से दूर

बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख गांव हैं. लेकिन इनमें से करीब 12,200 गांव ऐसे हैं जहां अभी तक बस सुविधा नहीं पहुंची है. इन गांवों को मुख्य सड़कों, ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने ये योजना तैयार की है. सरकार का मानना है कि परिवहन सुविधा मिलने से इन गांवों का सामाजिक और आर्थिक विकास तेजी हो सकेगा.

Leave a Reply