बाहर से कुंडी और अंदर बिछी थीं 2 लाशें: अंधे बेटे-विधवा मां के कत्ल की वो खौफनाक दास्तां, जिसने लखनऊ को दहला दिया!

widowed mother and blind son brutally murdered inside their home

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी का मोहनलालगंज इलाका उस वक्त दहल उठा, जब सिसैंडी क्षेत्र में एक घर के भीतर मां और बेटे के शव मिलने की खबर फैली। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय विधवा रेशमा और….

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी का मोहनलालगंज इलाका उस वक्त दहल उठा, जब सिसैंडी क्षेत्र में एक घर के भीतर मां और बेटे के शव मिलने की खबर फैली। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय विधवा रेशमा और उनके 19 वर्षीय बेटे शादाब के रूप में हुई है।

घटना का खौफनाक मंजर
मिली जानकारी के अनुसार, रेशमा अपने घर के बाहर पान-मसाला बेचकर अपना जीवन यापन करती थी। उसका बेटा शादाब जन्म से ही देख नहीं सकता था। वारदात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेशमा का शव कमरे में चारपाई के नीचे संदिग्ध अवस्था में पाया गया। दृष्टिबाधित बेटे शादाब की लाश पानी के टब के पास मिली, जिसका सिर पानी में डूबा हुआ था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
यह वारदात तब सामने आई जब रेशमा की एक महिला रिश्तेदार उनसे मिलने घर पहुंची। घर के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जब काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो रिश्तेदार ने कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया। घर के भीतर का दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्यारे ने किसी कपड़े का इस्तेमाल कर दोनों का गला कसा है। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने कुल 4 टीमें लगाई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के समय घर में कौन आया था।

Leave a Reply