
मथुरा। औरतों के लिए युद्ध होते रहे हैं। लेकिन आज के दौर में एक युवक ने बड़प्पन दिखाते हुए पत्नी के प्यार के लिए खुद को पीछे हटने का फैसला लिया। पत्नी का उसके प्रेमी से बेइंतहा प्यार को देखते हुए पति ने हंसी खुशी से पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चां हो रही है। सुरीर के युवक मनीष की शादी करीब आठ माह पहले 4 जुलाई 2025 को गांव जैंत की युवती गुंजन के साथ हुई थी। लेकिन युवती इस शादी से खुश नहीं थी, क्योंकि वह जैंत क्षेत्र स्थित काॅलेज में पढ़ रहे फर्रुखाबाद के युवक सत्यांशु से प्यार करती थी। शादी से पहले युवती ने अपने घरवालों को अपने प्यार के बारे में बताया था, लेकिन घरवालों ने उसकी मर्जी के बगैर शादी कर दी थी। मंगलवार को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुरालियों के साथ वृंदावन गई थी। जहां से वह अचानक गायब हो गई। ससुरालीजन ने तलाश शुरू कर दी।
कई घंटे भागदौड़ के बाद वह अपने प्रेमी युवक के साथ मिल गई। ससुरालीजन विवाहिता और उसके प्रेमी युवक को वृंदावन से अपने साथ घर ले आए थे। सूचना पर पुलिस ने प्रेमी युवक को विवाहिता के ससुरालियों के कब्जे से अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में प्रेमी युवक सत्यांशु ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला है। फिलहाल जैंत क्षेत्र स्थित एक काॅलेज में पढ़ाई कर रहा है। करीब दो साल से प्रेम प्रंसग चल रहा है। शादी के बाद एक बार अपनी प्रेमिका भगा ले जाने के लिए उसकी ससुराल तक पहुंच गया था। लेकिन प्रेमिका को घर से बाहर आने का मौका न मिल पाने से वापिस लौट गया था। इस मामले को लेकर बुधवार को सुरीर में पंचायत हुई।
जिसमें प्रेमी युवक और विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी शामिल थे। जिसमें विवाहिता ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह प्रेमी युवक से प्यार करती है और उसके साथ जिंदगी बिताना चाहती है। उसने पति के साथ किसी भी कीमत पर रहने से मना कर दिया। जिसके बाद पंचायत में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी युवक के जाने की सहमति दे दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जिसको लेकर उनमें आपस में लिखित समझौता भी हो गया। जिसके बाद विवाहिता हंसी खुशी अपने प्रेमी युवक के साथ चली गई। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया था। जिसमें वह आपस में समझौता कर चले गए।




