6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- ‘सर, मेरे पापा को रोकिए!’!.

six weddings were not enough now preparations are underway for the seventh

Azamgarh News: अमूमन बच्चे अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर केक काटते हैं, लेकिन आजमगढ़ के अहरौला में एक बेटा अपने पिता की शादी रुकवाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। मामला हैरान करने वाला है। जहां एक 55 वर्षीय शख्स, जो पहले ही 6 शादियां कर…

Azamgarh News: अमूमन बच्चे अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर केक काटते हैं, लेकिन आजमगढ़ के अहरौला में एक बेटा अपने पिता की शादी रुकवाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। मामला हैरान करने वाला है। जहां एक 55 वर्षीय शख्स, जो पहले ही 6 शादियां कर चुका है, अब सातवीं बार सेहरा सजाने को बेताब है।

‘सर, पापा को रोकिए!’- बेटे की आपबीती
12वीं कक्षा में पढ़ने वाले इस नाबालिग बेटे ने जब पुलिस थाने की चौखट पर कदम रखा, तो उसकी आंखों में डर और लाचारी थी। उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि सर, मेरे पापा को रोकिए, ये रुकने वाले नहीं हैं! दिलचस्प बात यह है कि शिकायत करने वाला यह लड़का शख्स की तीसरी पत्नी का बेटा है। उसकी मानें तो पिता की शादियों की सनक ने पूरे परिवार को सड़क पर ला खड़ा किया है।

शादियों का सिक्सर और 7वीं की तैयारी
बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का रिकॉर्ड काफी रंगीन रहा है। अब तक 6 शादियां कर चुके हैं। अभी हाल ही में 2024 में छठी शादी की थी, लेकिन वह पत्नी गहने और जमीन की मांग कर घर छोड़कर चली गई। इतने विवादों के बाद भी पिता ने हार नहीं मानी और अब 7वीं शादी की फिराक में हैं।

जमीन बेचकर इश्क पूरा करने की जिद
इस कहानी का सबसे दुखद पहलू आर्थिक है। बेटे का आरोप है कि उसके पिता शादी का खर्च निकालने के लिए पुश्तैनी जमीन बेचने पर आमादा हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि पिता ने जमीन का सौदा कर 50,000 रुपये एडवांस भी ले लिए हैं। आधी जमीन पहले ही गिरवी रखी जा चुकी है, जिसका ब्याज और कर्ज यह छात्र खुद मेहनत मजदूरी कर चुका रहा है।

पुलिस का क्या है कहना?
मामला जब एसपी ग्रामीण चिराग जैन तक पहुंचा, तो उन्होंने इसमें एक नया एंगल देखा। पुलिस के अनुसार, यह मामला सिर्फ कई शादियों का नहीं, बल्कि संपत्ति विवाद का भी लग रहा है। फिलहाल पुलिस पिता के पुराने मैरिज रिकॉर्ड्स और जमीन के सौदे के कागजातों की जांच कर रही है।

Leave a Reply