ICC T20I Rankings: संजू सैमसन और ईशान किशन को हुआ फायदा, सूर्या और तिलक को नुकसान, साहिबजादा फरहान की नंबर 2 से छुट्टी

ICC T20 Players Ranking

ICC Updated T20 Players Ranking: भारत (Team India) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. भारत की जीत में संजू सैमसन (Sanju Samson), ईशान किशन (Ishan Kishan) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. अब आईसीसी (ICC) ने इस टूर्नामेंट के बाद प्लेयर रैंकिंग का ऐलान किया है. आईसीसी की अपडेटेड प्लेयर रैंकिंग में संजू सैमसन, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह को फायदा हुआ है.

वहीं पुरे टूर्नामेंट में कुछ खास न कर सके सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) को काफी नुकसान हुआ है. आइए जानते हैं आईसीसी की नई अपडेटेड टी20 रैंकिंग (ICC Updated T20 Players Ranking) में कौन सा खिलाड़ी किस स्थान पर है.

अभिषेक शर्मा टॉप पर मौजूद, संजू और ईशान किशन को हुआ फायदा

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इस टूर्नामेंट के शुरुआत से पहले ही टॉप पर थे और अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी ये खिलाड़ी आईसीसी प्लेयर रैंकिंग (ICC Players Ranking) के टॉप पर है. वहीं भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है.

संजू सैमसन 18 पायदान ऊपर खिसककर रैंकिंग में 22वें नंबर पर आ गए हैं. संजू की रेटिंग 637 की है. संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में 4 मैच नही खेले हैं. संजू सैमसन ने 5 मैचों की 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले.

वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एकतरफा करने वाले ईशान किशन को भी बड़ा फायदा हुआ है. ईशान किशन 2 स्थान उपर खिसकर अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ईशान किशन की रेटिंग 871 की हो गई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ईशान किशन 9 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 35.22 की औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे.

ICC रैंकिंग में टॉप 5 पर हैं ये खिलाड़ी

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है. टॉप 2 में दोनों ही भारतीय खिलाड़ी हैं. पहले स्थान पर जहां अभिषेक शर्मा हैं, वहीं दूसरे स्थान पर ईशान किशन मौजूद हैं, जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर हैं. साहिबजादा फरहान को ईशान किशन की वजह से 1 स्थान का नुकसान हुआ है.

वहीं इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 792 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं, फिल सॉल्ट को भी 1 स्थान का नुकसान हुआ है. इससे पहले वो नंबर 3 पर मौजूद थे. वहीं नंबर 5 पर श्रीलंका के पथुम निसंका 5वें स्थान पर हैं, उनकी रेटिंग 766 की है.

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को हुआ बड़ा नुकसान

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रैंकिंग में नुकसान हुआ है. सूर्यकुमार यादव की रेटिंग 722 की है. टी20 विश्व कप में सूर्या ने 9 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 30.25 की औसत और 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला.

Leave a Reply