बिहार की बहू बनेंगी अदिति ? बिकिनी में ईशान किशन की गर्लफ्रेंड को देख बौखलाए ट्रोल्स

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कारण उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यह वीडियो उनके ब्यूटी पेजेंट के दिनों का है, जिसमें वह स्टेज पर बिकिनी पहनकर वॉक करती नजर आ रही हैं।

इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए कुछ इंटरनेट यूजर्स ने उनके पहनावे को लेकर निशाना साधा है और ईशान संग उनके रिश्ते पर सवाल उठाए हैं। ट्रोल्स का दावा है कि ईशान किशन का पारंपरिक परिवार इतनी ‘बोल्ड’ बहू को स्वीकार नहीं करेगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अदिति के समर्थन में भी आगे आए हैं। उनका बचाव करते हुए लोगों ने लिखा कि कपड़े किसी का चरित्र तय नहीं करते हैं और प्रगतिशील सोच हर जगह होती है।

अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं और मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद मैदान पर ईशान के साथ जश्न मनाते देखे जाने के बाद से ही वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Leave a Reply