Adani Total Gas Share: बाजार में तबाही लेकिन चट्टान की तरह खड़ा रहा शेयर, 20% का अपर सर्किट; जानें क्यों उछला!

Adani Total Gas Share: सरकार ने गैस अलॉटमेंट की समीक्षा करने का फैसला किया है और घरेलू उपभोक्ताओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

ADANI STOCK

Adani Total Gas share price: अदाणी ग्रुप की एनर्जी कंपनी अदाणी टोटल गैस (ATGL) के शेयर बुधवार के इंट्रा-डे कारोबार में 18 प्रतिशत बढ़कर 560.70 तक पहुंच गए। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयरों में यह जोरदार तेजी देखने को मिली। दोपहर 3:14 बजे अदाणी टोटल गैस के शेयर बीएसई पर 94.85 रुपये या 20 प्रतिशत चढ़कर 569.20 रुपये पर थे। जबकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 1.6 प्रतिशत नीचे था।

अदाणी टोटल गैस सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कारोबार में काम करती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कंपनी घरों, व्यापारिक संस्थानों, उद्योगों और वाहनों को नेचुरल गैस की आपूर्ति करती है। इसके अलावा कंपनी बायोगैस, बायोफ्यूल, बायोमास, एलसीएनजी, हाइड्रोजन मिश्रित सीएनजी (HCNG), इलेक्ट्रिक वाहन और हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भी नए कारोबार की संभावनाएं तलाश रही है।

Adani Total Gas: शेयर में तेजी क्यों आई?

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड के शेयरों में तेजी की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण गैस सप्लाई में आई दिक्कतें हैं। ईरान पर हमले और उसके जवाब में किए गए हमलों से ईरान और ओमान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली शिपिंग प्रभावित हुई है।

इसके अलावा कतर ने भी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण एलएनजी उत्पादन रोक दिया है, जिससे भारत को मिलने वाली गैस की सप्लाई कम हो गई है। कतर ने दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी निर्यात संयंत्र में उत्पादन बंद कर दिया, क्योंकि उस पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ था। भारत अपनी कुल एलएनजी का लगभग 40 प्रतिशत कतर से आयात करता है।

इन घटनाओं के बाद अदाणी टोटल गैस ने गैस की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब रोजाना होने वाली कॉन्ट्रैक्ट गैस सप्लाई का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा 119 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की कीमत पर बेचा जा रहा है।

गैस सप्लाई को लेकर चिंता

सरकार ने गैस अलॉटमेंट की समीक्षा करने का फैसला किया है और घरेलू उपभोक्ताओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की बात कही है। इससे उद्योगों को गैस की सप्लाई कम होने की चिंता बढ़ गई है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण उसके कुछ गैस सप्लायर ने गैस की सप्लाई कम कर दी है। इससे औद्योगिक ग्राहकों को गैस सप्लाई प्रभावित हुई है।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह सरकार के उस फैसले का स्वागत करती है, जिसमें घरेलू पीएनजी और सीएनजी ग्राहकों को गैस सप्लाई में प्राथमिकता दी गई है। अदाणी टोटल गैस के अनुसार कंपनी फिलहाल इस स्थिति के असर का आकलन कर रही है और इसके प्रभाव को कम करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जरूरी कदम उठा रही है।

Leave a Reply