गुना में नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले घर से भागे थे दोनों, पड़ोसियों ने खोला ये राज!

गुना में नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या, 6 महीने पहले घर से भागे थे दोनों, पड़ोसियों ने खोला ये राज

मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी के रोंगटे खड़े करके रख दिए हैं. यहां रूठियाई इलाके में एक नवविवाहित दंपती के शव उनके ही बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान सूरज सहरिया और उसकी पत्नी आरती के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

जानकारी के अनुसार, सूरज और आरती ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे. रंगपंचमी के त्योहार के बाद से ही उन्हें बाहर नहीं देखा गया था. जब काफी समय तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो सूरज के भाई विनोद ने संदेह होने पर खिड़की से अंदर झांका. अंदर का मंजर खौफनाक था- सूरज का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि आरती जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी.

रस्सी टूटने से जमीन पर गिरा शव?

पुलिस को घटनास्थल पर सूरज के फंदे के पास एक और टूटी हुई रस्सी मिली है. इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की होगी. संभवतः आरती का शव भारी होने के कारण रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई. गर्मी और बंद कमरे के कारण शव डिकंपोज (गलना) होना शुरू हो गए थे, जिससे दुर्गंध भी आने लगी थी.

प्रेम कहानी और कानूनी पेचीदगियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरती पिछले साल अगस्त में बजरंगगढ़ इलाके से लापता हुई थी. माना जा रहा है कि तभी वह सूरज के साथ घर से भागी थी और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी. धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने बताया- फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयानों के बाद ही मौत की असली वजह और समय का सटीक पता चल सकेगा.

Leave a Reply