LPG Shortage Protest: देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी का असर अब साफ दिखने लगा है। गुरुवार को संसद से लेकर सड़क तक सिलेंडर को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। देशभर के अलग-अलग शहरों में एलपीजी को लेकर भारी मारामारी देखने को मिली।

LPG गैस सिलेंडर की देश भर में कमी की खबरों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में चल रहे बजट सत्र के दौरान संसद परिसर में अन्य सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दौरान चाय-टोस्ट खाते राहुल गांधी।
संसद भवन में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद रहे। इस दौरान सांकेतिक रूप से चूल्हे में खाना बनाया गया। वहीं, सब ने डिस्पोजेबल कप में चाय पी।
बता दें कि मिडिल-ईस्ट में चल रहे ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते गैस सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के रूप में सामने आ रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नागपुर में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत और महंगाई के खिलाफ चूल्हे पर खाना बनाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
देश भर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच, गुरुवार को पटना में लोग गैस एजेंसी के बाहर अपने LPG सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी लाइन में इंतजार करते हुए।
घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अहमदाबाद में अपनी बारी का इंतजार करती महिला। बता दें कि एलपीजी को लेकर पूरे देश में हालात काफी गंभीर होते जा रहे हैं।
अमेरिका-ईरान लड़ाई के बाद दुनिया भर में एनर्जी सप्लाई में रुकावटों से जुड़े कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी के बीच, गुरुवार को कोलकाता में कोयले से चलने वाली भट्टी में खाना बनाता ढाबा संचालक।
गुरुवार को अहमदाबाद में गैस एजेंसी के बाहर LPG सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी लाइन में इंतजार करते हुए लोग।
गुरुवार को भोपाल में खाली LPG सिलेंडर भरवाने के लिए लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोग।



